विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तलाक के बाद इस रियलिटी शो में नजर आएंगी Mahhi Vij, क्या 'सहर' को कहेंगी अलविदा?

Published: Fri, 16 Jan 2026 12:25 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस Mahhi Vij और जय भानुशाली ने हाल ही में तलाक का एलान कर फैंस को हैरान कर दिया। ...और पढ़ें

तलाक के बाद सेहर होने को है सीरीयल छोड़ रही माही विज

तलाक के बाद सेहर होने को है सीरीयल छोड़ रही माही विज

HighLights

  1. तलाक के बाद सेहर होने को है सीरीयल छोड़ रही माही विज

  2. इस रियलिटी शो में आएंगी नजर

  3. जय भानुशाली संग किया तलाक का एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस माह‍ी विज जो हाल ही में सेहर होने को है से टीवी पर वापस लौटी हैं, जल्द ही इस शो को छोड़ सकती हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह आने वाले रियलिटी शो 'द 50' की कंटेस्टेंट बन सकती हैं। ये चर्चाएं तब शुरू हुईं जब माह‍ी को एंडेमोल के ऑफिस में देखा गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि वह इस बारे में फिलहाल चुप्पी बनाए हुए हैं। न तो अभिनेत्री की ओर से और न ही चैनल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है, लेकिन उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

तलाक के बाद रियलिटी शो में आएंगी नजर

माह‍ी की टीवी पर वापसी को दर्शकों ने दिल से अपनाया। लंबे समय बाद उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश हुए। खास तौर पर इमोशनल सीन में उनकी एक्टिंग को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिली। कई लोगों ने उनकी सादगी भरी और नैचुरल परफॉर्मेंस की तारीफ की और कहा कि उनकी वापसी ताजगी भरी लगी। इस शो में उनकी भूमिका ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सालों से टीवी की लोकप्रिय चेहरों में क्यों शामिल रही हैं।

mahi viz (1)

यह भी पढ़ें- The 50 Contestants: किम शर्मा से लेकर धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल कौन-कौन होगा शो का हिस्सा

हाल ही में माह‍ी को दुबई में भी देखा गया, जहां उन्होंने अपने शो की व्यस्त शूटिंग से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी बेटी के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया। वह अपने करियर, निजी जीवन और मुश्किल हालातों को आत्मविश्वास से संभालने के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। अगर 'द 50' को लेकर आ रही खबरें सच होती हैं, तो फैंस उन्हें एक रियलिटी शो में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिलहाल सभी को इंतजार है कि ये अफवाहें हकीकत बनती हैं या नहीं।

mahi viz (2)

The 50 के बारे में

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर यह शो अगले महीने से शुरू होगा। इसका फॉर्मेट पहले देखे गए शो से काफी अलग है। किसी को बचाने के लिए ऑडियंस वोट नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, कंटेस्टेंट्स को पहले फिजिकल टास्क जीतने होंगे और फिर जीतने वाली टीम के लोग वोट करेंगे कि हारने वाली टीम में से कौन रहेगा और कौन घर जाएगा। द लायन नाम का एक नकाबपोश शख्स गेम को कंट्रोल करेगा, हालांकि इस बात पर अटकलें जारी हैं कि नकाब के पीछे कौन है।

यह भी पढ़ें- The 50 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान, बिग बॉस से बिल्कुल हटकर होगा ये नया रियलिटी शो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।