Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नई कास्ट का मेकर्स ने दिखाया चेहरा, अक्षरा-अभिमन्यु की जगह नजर आएंगे ये सितारे

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 04:27 PM (IST)

    ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल को टेलीविजन इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। इतने लंबे समय बाद भी यह सीरियल फैंस के दिलों में राज कर ...और पढ़ें

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Cast Pic
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Cast Pic

    HighLights

    1. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा लीप
    2. शो में होगी नई कास्ट की एंट्री
    3. मेकर्स ने दिखाया नए लोगों का चेहरा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर और सबसे लंबा चलने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों जेनरेशन लीप को लेकर चर्चा में है। शो में बहुत जल्द नए लोगों का आगमन होगा। नई स्टार कास्ट के साथ कहानी आगे बढ़ेगी और अभिमन्यु और अक्षरा की स्टोरी पर फुलस्टॉप लगेगा। नए लोगों में कौन-कौन शामिल होगा, मेकर्स ने उनका चेहरा रिवील कर दिया है।

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नई कास्ट

    समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी शो के नए लीड होंगे। ऐसी चर्चा है कि यह दोनों हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर की जगह लेंगे। उनके अलावा शो में लीप के बाद अनीता राज, श्रुति उल्फत, संदीप राजोरा और प्रीति अमीन भी एंट्री लेंगे। शो के डायरेक्टर रोमेश कालरा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुराने और नए स्टार कास्ट के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Romesh Kalra (@romeshkalra)

    पुरानी कास्ट से यह सितारे भी होंगे हिस्सा

    शेयर की गई फोटो में पुरानी कास्ट की भी कुछ लोग नजर आ रहे हैं। इसमें सचिन त्यागी और मनीष गोयनका हैं, जिसका मतलब है की लीप के बाद भी वह शो का हिस्सा होंगे‌।

    लीप के बाद चला जाएगा गोइंग का परिवार?

    गोयनका परिवार नई कहानी के साथ नजर आने वाला है। नियती जोशी, सचिन त्यागी, अबीर गोधवानी और बाकी के कुछ कलाकार शो की नई पीढ़ी की कहानी में नजर आएंगे। इसके साथ ही प्रति पूरी चौधरी शो में एंट्री लेंगी। लीप स्टोरी दिवाली से शुरू होगी। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अपना आखिरी एपिसोड 10 नवंबर को शूट करेंगे। अक्षरा-अभिमन्यु की स्टोरी खत्म जरूर होगी, लेकिन अक्षरा का कैरेक्टर बना रहेगा। प्रीति अमीन बूढ़ी अक्षरा का रोल करते दिख सकती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में बड़ा ट्विस्ट, अभि-अक्षरा की जिंदगी से खत्म होगा अभिनव का चैप्टर! एक होंगे अभीरा