Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhalak Dikhhla Jaa 11: मनीषा रानी ने मनाया जीत का जश्न! 'झलक...' के जजेस के साथ की पार्टी, वायरल हुई ये फोटो

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 05:09 PM (IST)

    डांस के सुपरहिट शो झलक दिखला जा के 11वें सीजन ने फैंस का खूब एंटरटेनमेंट किया। इस बार की ट्रॉफी जीतने के लिए शोएब मलिक मनीषा रानी श्रीरामा चंद्रा अधिर ...और पढ़ें

    मनीषा रानी 'झलक दिखला 11' के जजेस के साथ
    मनीषा रानी 'झलक दिखला 11' के जजेस के साथ

    HighLights

    1. 'झलक दिखला जा 11' का ग्रैंड फिनाले आज
    2. जजेस और कंटेस्टेंट्स ने की पार्टी
    3. शोएब मलिक, मनीषा रानी, श्रीरामा चंद्रा, अधिराज सिन्हा और धनश्री वर्मा हैं फाइनलिस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डांस का हिट रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस अपने फेवरेट सेलेब को ट्रॉफी उठाते देखने के लिए बेताब हैं। इस बार का सीजन कौन जीतेगा, इसका खुलासा अब से कुछ ही देर में होगा। फिनाले में शोएब मलिक, मनीषा रानी, श्रीरामा चंद्रा, अधिराज सिन्हा और धनश्री वर्मा हैं और इनके बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है।

    आज शो का ग्रैंड फिनाले

    'झलक दिखला जा 11' में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए फैंस ने जमकर वोटिंग की है। शो के जज अरशद वारसी, मलाइका अरोड़ा और फराह खान इन पांचों को पसंद करते हैं। असली विनर का खुलासा आज रात होगा, लेकिन अगर सोशल मीडिया बज को देखें, तो इस बार की ट्रॉफी मनीषा रानी (Manisha Rani) ने जीती है। ट्रॉफी के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। वहीं, अब कंटेस्टेंट्स और जजेस के साथ उनकी पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

    मनीषा रानी ने की पार्टी

    सोशल मीडिया बज के अनुसार, मनीषा रानी ने इस बार की ट्रॉफी जीती है। 'झलक...' की ट्रॉफी के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। वहीं, अब उनकी जजेस के साथ पार्टी करते फोटो सामने आई है। उनके साथ अरशद वारसी, फराह खान, मलाइका अरोड़ा सहित कई और सितारे नजर आए। 

    पार्टी में मनीषा ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। खुले बाल और मिनिमम मेकअप में मनीषा का कातिलाना अंदाज देखने लायक रहा।  

    फैंस के बीच मनीषा रानी का क्रेज है। वह अच्छा डांस तो करती ही हैं, साथ ही उनका चुलबुलापन भी लोगों को अट्रैक्ट करता है। फिनाले की बात करें, तो इस सीजन के आखिरी एपिसोड में सारा अली खान (Sara Ali Khan), विजय वर्मा (Vijay Verma) जैसे सेलिब्रिटी आ सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अंबानी परिवार संग डांस करते वक्त Oops मोमेंट का शिकार हुईं Rihanna, स्टेज पर डांस करते वक्त फटा कपड़ा