Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: होली के रंग में रंगी नजर आईं Manisha Rani, साड़ी में दिखाई किलर अदाएं

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 08:29 PM (IST)

    मनीषा रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर होली की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन फोटोज और वीडियो में मनीषा रंगों में रंगी हुई ...और पढ़ें

    मनीषा रानी ने खेली होली (Photo Credit: Instagram)
    मनीषा रानी ने खेली होली (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज 24 मार्च को देशभर में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर कोई छोटी होली यानी होलिका दहन की पूजा कर रहा है। कल 25 मार्च को लोग रंगों की होली खेलने वाले हैं। ऐसे में स्टार्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं।

    कुछ स्टार्स तो आज ही रंगों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। अभी तक तेजस्वी प्रकाश और देवोलीना की होली खेलते हुए तस्वीरें सामने आई थी। अब बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी की भी होली खेलते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज और वीडियो में मनीषा रंगों में रंगी हुई नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: 'मेरी जिंदगी में प्यार...' किसकी दुल्हन बनने वाली हैं Manisha Rani, एक्ट्रेस ने नानी को बताई अपने दिल की बात

    मनीषा रानी ने खेली होली

    मनीषा रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर होली की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन फोटोज और वीडियो में वह रंगों में रंगी हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही मनीषा ने अपने फैंस को होली की बधाई भी दी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

    मनीषा रानी ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके चेहरे पर लाल गुलाल लगा नजर आ रहा है। मनीषा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान मनीषा रानी रेड कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। कर्ली हेयर और कानों में झुमके उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

    खबरें और भी

    जीत चुकी हैं ये रियलिटी शो

    मनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल प्रोफेशनल चीजें शेयर करती हैं। बता दें कि मनीषा रानी ने बिग बॉस ओटीटी 2 से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्हें डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। मनीषा ने इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और आखिर में इसकी ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

    यह भी पढ़ें: Manisha Rani Video: सामने आया मनीषा रानी के बचपन की वीडियो, चेहरा देख आंखें मसलते रह गए फैंस