Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manisha Rani के लिए नानी ने चुना दूल्हा! अभिषेक, एल्विश या टोनी, जानें किसके नाम पर लगी मुहर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 06:31 PM (IST)

    Manisha Rani मनीषा रानी आज घर-घर में जाना माना नाम बन चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में उनकी जर्नी और बिहेवियर सभी को बहुत पसंद आया। कुछ लोगों के साथ उनका ...और पढ़ें

    File Photo of Manisha Rani with Maternal Grand Mother
    File Photo of Manisha Rani with Maternal Grand Mother

    HighLights

    1. फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं मनीषा रानी
    2. मनीषा के लिए उनकी नानी ने खोजा लड़का
    3. मनीषा ने दिखाई तीन लड़कों की फोटो

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस ओटीटी 2' से ही लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं मनीषा रानी (Manisha Rani) के सितारे बुलंदियों पर हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। मनीषा को अब बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स तक आने लगे हैं। लेकिन लगता है कि उनके घरवाले उनकी शादी करवाने के मूड में हैं।

    मनीषा के लिए ढूंढा जा रहा लड़का?

    फैंस के साथ अक्सर अपने डेली रूटीन की बातें शेयर करने वालीं मनीषा रानी ने बार अपनी नानी का वीडियो शेयर किया। मनीषा यूट्यूब पर रूटीन व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने एक वीडियो अपडेट किया, जिसमें उन्होंने अपनी नानी से सबको मिलवाया। इसके बाद उन्होंने तीन लड़कों के बारे में बताया, जिनके साथ फैंस उनकी जोड़ी बनते देखना चाहते हैं।

    इन तीन लोगों के साथ जुड़ा है नाम

    मनीषा ने कहा कि बिग बॉस शो में उनका काम तो सबको पसंद आया। लेकिन जैसे ही वह बाहर निकलीं, तीन लड़कों के साथ उनका हैशटैग बनना शुरू हो गया। इसमें से एक हैं अभिषेक मल्हान। शो में दोनों के बीच अच्छी गहरी बॉन्डिंग बन गई। फैंस इन्हें प्यार से 'अभिषा' बुलाते हैं।

    मनीषा ने अपनी नानी को तीन लड़कों के बारे में बताया, जिसमें से एक अभिषेक हैं। दूसरा उन्होंने टोनी कक्कड़ के बारे में बताया और तीसरा एल्विश यादव (Elvish Yadav) के बारे में, जिनके साथ 'एलविशा' हैशटैग ट्रेंड में बना रहता है।

    खबरें और भी

    मनीषा की नानी ने दिया ये जवाब

    इतना सुनते ही मनीषा की नानी ने कहा कि जिसके साथ मनीषा की खुशी है, वो उसी से शादी करें। इसके बाद मजाकिया अंदाज में मनीषा ने अपनी नानी को तीनों की फोटो दिखाई और ये भी बताया कि सबका बैंक बैलेंस अच्छा है।