Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका चोपड़ा की बहन Mannara Chopra पर टूटा दुखों का पहाड़, फादर्स डे के अगले दिन सिर से उठा पिता का साया

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 09:21 PM (IST)

    मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गाय है। एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मनारा ने ...और पढ़ें

    मनारा चोपड़ा के पिता का हुआ निधन (Photo Credit- Instagram)
    मनारा चोपड़ा के पिता का हुआ निधन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मनारा चोपड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़
    2. फादर्स डे के अगले ही दिन हुआ पिता का निधन
    3. एक्ट्रेस ने पिता के निधन पर शेयर किया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में एंट्री के बाद से मनारा चोपड़ा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में लाफ्टर शेफ सीजन 2 में उन्हें देखा गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक दुखद अपडेट शेयर किया है। मनारा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। फादर्स डे के अगले दिन उनके सिर से पिता का साया हट गया है।

    अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन सोमवार यानी 16 जून को हुआ। उनकी उम्र 72 वर्ष थी और उनका पारिवारिक रिश्ता बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से भी था।

    किस वजह से हुआ मनारा के पिता का निधन?

    जूम की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। निधन के समय वह अपने परिवार के साथ मुंबई में थे। अपने पीछे वह अपनी पत्नी कामिनी चोपड़ा और दो बेटियों मनारा और मिताली चोड़ा को छोड़ गए हैं।

    ये भी पढ़ें- 'देश की सेवा कर रहीं', फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया तो स्टाफ पर चीखी-चिल्लाईं Mannara Chopra, अब हो रहीं ट्रोल

    मनारा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा ने इस मुश्किल घड़ी में पिता के निधन की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी। अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए।'

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    इस पोस्टर में आगे लिखा गया कि वह हमारे परिवार के लिए शक्ति और मजबूत स्तंभ थे। हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई में होगा।

    क्या करते थे मनारा चोपड़ा के पिता?

    एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता पेशे से वकील थे और दिल्ली उच्च न्यायालय में काम करते थे। विवाह के बारे में बता दें कि उनकी शादी प्रियंका और परिणीति की बुआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी।

    ये भी पढ़ें- Laughter Chef 2: भारती सिंह के शो को बीच में ही छोड़कर चला गया ये कंटेस्टेंट? नाम सुनकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका