Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Jain को मैसेज करने से झिझक रही हैं Mannara Chopra, Ankita Lokhande के लिए कही ये बड़ी बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 03:40 PM (IST)

    बिग बॉस 17 के बाद इसके कंटेस्टेंट इंटरव्यू दे रहे हैं और अपने तीन महीने के अनुभव को बाहर आकर सबके साथ शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में मनारा चोपड़ा ने एक ...और पढ़ें

    विक्की को मैसेज करने में लग रहा डर (Photo Credit: Instagram)
    विक्की को मैसेज करने में लग रहा डर (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 को खत्म हुए काफी समय हो गया है। ऐसे में अब इसके कंटेस्टेंट घर से बाहर आने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कोई पार्टी कर रहा है, तो कोई इंटरव्यू दे रहा है। अब हाल ही में बिग बॉस 17 की दूसरी रनर अप रहीं मनारा चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    अब मनारा ने एक इंटरव्यू में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि वो विक्की जैन को मैसेज करने से झिझक रही हैं, क्योंकि अंकिता ने एक बार उन्हें उनके बीच समस्याएं पैदा करने के लिए डांटा था। सिर्फ इतना ही नहीं, अंकिता ने विक्की जैन के साथ मनारा की दोस्ती और क्लोजनेस पर भी सवाल उठाए थे।

    यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 17' के बाद Abhishek Kumar की बाहों में दिखीं Mannara Chopra, चंडीगढ़ से दोनों की तस्वीरें हुईं वायरल

    विक्की को मैसेज करने में लग रहा डर

    मनारा चोपड़ा ने हाल ही में, सिद्धार्थ कन्नन के साथ बिग बॉस 17 और इसके कंटेस्टेंट के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान मनारा ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी दोस्ती बहुत नार्मल थी, लेकिन अगर किसी को कोई समस्या है और वे मुझे इसके बारे में बता भी नहीं रहे हैं, तो मुझे कैसे पता चलेगा कि कोई समस्या है। मैं बहुत उलझन में थी। अगर दो बातूनी लोग आपस में बातचीत करें, तो वे बातें करते रहेंगे। इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या हुआ'।

    अंकिता ने लगाए थे आरोप

    मन्नारा ने एक घटना को याद किया जब अंकिता ने उन्हें डांटा था और उन पर मैरिड लाइफ में समस्याएं पैदा करने का आरोप लगाया था। उसी के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उन्हें 'शर्मिंदा' महसूस हुआ था और इसलिए वह निश्चित नहीं थीं कि उन्हें विक्की को मैसेज भेजना चाहिए या नहीं।

    खबरें और भी

    मनारा ने कहा, 'मैं उसे मैसेज नहीं करूंगी, क्योंकि विक्की जानता है कि मैं झिझक रही हूं। एक बार अंकिता ने मुझे उन दोनों के बीच समस्याएं पैदा करने के लिए डांटा था और मैं हैरान रह गई थी। इसके बाद विक्की मुझे खुश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैंने शर्म महसूस होने के कारण उससे बात करने से इनकार कर दिया। वह जानता है कि वास्तविक जीवन में चीजें ऐसी ही होंगी, इसलिए मेरा उससे संपर्क करना अच्छा नहीं लगेगा। अगर वे संपर्क में रहना चाहते हैं, तो मुझे खुशी होगी'।

    यह भी पढ़ें: Pooja Bhatt से मिलने के लिए बेकरार हैं Mannara Chopra, खास नोट लिख बांधे तारीफों के पुल