Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munawar Faruqui की दूसरी शादी पर Mannara Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 12:47 PM (IST)

    मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने पिछले महीने गुपचुप तरीके से दूसरा निकाह कर लिया था। शादी के बाद से ही मुनव्वर अपनी दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला (Meh ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर मनारा चोपड़ा का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर मनारा चोपड़ा का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मुनव्वर फारूकी ने महजबीन से की थी दूसरी शादी
    2. मुनव्वर की पत्नी तलाकशुदा और एक बेटी की हैं मां
    3. बिग बॉस 17 में मनारा और मुनव्वर साथ आये थे नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पर्सनल लाइफ हमेशा टॉक ऑफ द टाउन रही है। लॉक अप सीजन 1 में पहली शादी और बच्चे के सच का खुलासा हो या फिर बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में रिलेशनशिप हो... मुनव्वर ने कई बार हेडलाइंस में जगह बनाई है। पिछले महीने उनकी दूसरी शादी चर्चा में रही थी।

    पिछले महीने खबर आई कि मुनव्वर फारूकी ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) के साथ दूसरा निकाह कर लिया। भले ही कपल ने अभी तक अपने निकाह की फोटोज शेयर नहीं की हैं, लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहते हैं। महजबीन पहले से तलाकशुदा और एक बेटी की मां भी हैं। 

    मुनव्वर की शादी पर मनारा का रिएक्शन

    मुनव्वर फारूकी के निकाह को लेकर अब मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने रिएक्शन दिया है। हाल ही में, मनारा एक इवेंट में शामिल हुईं। वहां से निकलते हुए पैपराजी ने उनसे मुनव्वर की शादी को लेकर सवाल किया। जब पैपराजी ने पूछा कि वह मुनव्वर की शादी को लेकर क्या कहना चाहती हैं तब मनारा ने मुस्कुराते हुए मुंह बंद करने का रिएक्शन दिया। उन्होंने इशारों-इशारों में जवाब दिया कि वह इस बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती हैं। 

    यह भी पढ़ें- दूसरी बीवी महजबीन ने Munawar Faruqui को बताया 'दुनिया का बेस्ट पिता', बच्चों से सरप्राइज पाकर हुए इमोशनल

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    इस इवेंट में मनारा चोपड़ा ने गोल्डन और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह लाजवाब लग रही थी। उन्होंने डायमंड ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया था और बालों को खुला रखा था। उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

    मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी का बॉन्ड

    बिग बॉस 17 में मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी की शुरू में काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखी थी, लेकिन आयशा खान (Ayesha Khan) की एंट्री के बाद दोनों के बीच बहुत घमासान हुआ था। आयशा ने खुलासा किया था कि मुनव्वर ने टू टाइमिंग की है और उन्हें व एक्स नाजिला को एक साथ डेट किया है। बाद में मुनव्वर का पूरा ध्यान आयशा पर चला गया और उनकी दोस्ती खराब हो गई। दोनों के बीच कई बार गंदी लड़ाई देखने को मिली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui ने दूसरी बीवी और बच्चों के साथ की पिज्जा पार्टी, महजबीन संग रोमांस करते दिखे कॉमेडियन?