Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: सलमान के शो में होगी इस फेमस एक्टर की एंट्री? बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए किए गए अप्रोच

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 07:29 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को लेकर लोगों में काफी क्रेज बना हुआ है। इस शो से जुड़े अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं और इस लिस ...और पढ़ें

    File Photo of Salman Khan. Photo Credit: Twitter
    File Photo of Salman Khan. Photo Credit: Twitter

    HighLights

    1. सलमान खान लेकर आने वाले हैं 'बिग बॉस ओटीटी' का सेकेंड सीजन
    2. शो के लिए आवेज दरबार से लेकर संभावना सेठ तक के नाम आए चर्चा में
    3. अब एक और फेमस पर्सनालिटी के शो ज्वाइन करने की चर्चा है

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 16' के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस शो से जुड़े कई अपडेट्स अब तक सामने आ चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे। कुछ दिनों पहले शो का टीजर जारी किया गया था, जिसमें सलमान खान को बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए घोषणा करते देखा गया। अब एक-एक कर कंटेस्टेंट्स का नाम भी सामने आने लगा है।

    अब तक सामने आए ये नाम

    ऑडियंस के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले बिग बॉस के टेलीविजन और ओटीटी, दोनों वर्जन को पसंद किया जाता है। शो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। इस बीच 'बिग बॉस ओटीटी 2' की पल-पल की अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने शो के अगले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा किया है।

    सलमान के शो के लिए इस एक्टर को किया गया अप्रोच

    यूट्यूबर अनुराग डोभाल 'बिग बॉस ओटीटी 2' के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। उनके अलावा संभावना सेठ, आवेज दरबार, पूजा गौर, अंजलि अरोड़ा और पूजा गौर के नाम को लेकर भी चर्चा है कि वो भी इस शो का हिस्सा होंगे। इस बीच एक और नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के एक्टर मनराज सिंह शर्मा भी इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। उन्हें सलमान के शो के लिए अप्रोच किया गया है।

    कहां टेलीकास्ट होगा शो?

    रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां पिछला सीजन वूट पर दिखाया गया था, वहीं इस बार यह सीजन जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा। शो की टाइमिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह होगी शो की थीम

    रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार के बिग बॉस की थीम 'जंगल में दंगल' होगी। गार्डन एरिया को जंगल में कन्वर्ट कर दिया जाए, और फिर इसी एरिया में सारे कंटेस्टेंट्स के बीच दंगल यानी कि फाइट्स वगैरह देखने को मिलेगी। थीम में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। इस पर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

    खबरें और भी