Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: शालीन हुए आउट, प्रियंका का लुढ़का सिक्का, सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए स्टैन ने मारी बाजी

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 04 Feb 2023 10:43 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 के फिनाले एपिसोड से पहले यह बात सामने आ गई है कि टॉप फाइव में कौन सा कंटेस्टेंट है। लेकिन टॉप फाइव की है लिस्ट बिग बॉस की नहीं ...और पढ़ें

    File Photo of Shalin Bhanot, Priyanka Chahar Choudhary and MC Stan
    File Photo of Shalin Bhanot, Priyanka Chahar Choudhary and MC Stan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस 16 में छह कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर है। टिकट टू फिनाले भले ही निमृत ने जीता है, लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स भी फिनाले तक पहुंचने के लिए जी जान लगा रहे हैं। फिनाले एपिसोड अब सिर्फ एक हफ्ते की दूरी पर है और करीब आने के बाद सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) एलिमिनेट हो गई हैं। बिग बॉस को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। लेकिन इससे पहले ऑरमैक्स इंडिया की रिपोर्ट ने बता दिया है कि टॉप 5 में कौन होगा। 

    सबसे पहले यह बता दें कि ऑरमैक्स इंडिया हर हफ्ते की रिपोर्ट जारी करता है। पिछले हफ्ते 21 से 27 जनवरी वाली बिग बॉस 16 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की थी। इसमें कुछ एक कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जिनकी पोजीशन नीचे से ऊपर उठी है। भाई एक कंटेस्टेंट के एविक्शन से मंडली को फायदा भी तगड़ा मिला है।

    टॉप 5 में भी निमृत

    अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की गई है, उसमें भी निमृत कौर अहलूवालिया ने बाजी मारी है। टिकट टू फिनाले के बाद यह उनकी दूसरी अचीवमेंट हो सकती है। लेकिन इस लिस्ट में वह पहले नंबर पर नहीं हैं। निमृत चौथे नंबर पर है और उनके बाद अर्चना गौतम का नाम है।

    प्रियंका ने दिया शिव को मात

    ऑरमैक्स इंडिया की रिपोर्ट में एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी का नाम भी शामिल है। इसमें प्रियंका ने शिव को मात देते हुए दूसरी पोजीशन हासिल की है। मतलब साफ है कि शिव तीसरे पायदान पर और एमसी स्टैन पहले पायदान पर हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस से बेघर होते ही सुम्बुल ने शिव ठाकरे की खोली पोल, बोलीं- वह नहीं चाहते थे कि...

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Winner: शिव ठाकरे होंगे बिग बॉस 16 के विनर? इस सेलिब्रिटी ने टॉप 2 फाइनलिस्ट को लेकर कही यह बात