Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anaya Soni Kidney Failure: मेरे साईं फेम अनन्या सोनी किडनी फेलियर का हुईं शिकार, अस्पताल में किया गया भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 04:45 PM (IST)

    Anaya Soni Kidney Failure अनन्या सोनी की दोनों किडनी 2015 में खराब हो गई थी। उन्हें एक किडनी उनके पिता ने दान दी थी अब वह भी खराब हो गई है। वह अस्पताल ...और पढ़ें

    Anaya Soni Kidney Failure: अनन्या सोनी की किडनी खराब हो गई है।
    Anaya Soni Kidney Failure: अनन्या सोनी की किडनी खराब हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anaya Soni Kidney Failure: टीवी एक्ट्रेस अनन्या सोनी को किडनी फेलियर के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मेरे साईं के अलावा इश्क में मरजावा नामक शो में नजर आ चुकी है। अब उन्हें वित्तीय सहायता की भी आवश्यकता है। अनन्या सोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है और लोगों से सहायता करने का आव्हान भी किया है। 

    अनन्या सोनी ने नामकरण, इश्क में मरजावा और मेरे साई जैसे शोज में काम किया है

    अनन्या सोनी ने टेलीविजन शो नामकरण, इश्क में मरजावा और मेरे साई जैसे शोज में काम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शनिवार की देर रात अपनी कंडीशन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह बहुत गंभीर हैं और उन्हें अब डायलिसिस कराना होगा। वह जल्द किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भी अप्लाई करेंगी। उन्होंने अपने फैंस से कामना करने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें: Drishyam 2 के निर्माताओं ने 2 अक्टूबर को टिकट बुक करने पर 50 परसेंट का दिया डिस्काउंट, पढ़ें पूरी खबर

    अनन्या सोनी ने लिखा है, 'मेरी किडनी फेल हो गई है'

    अनन्या ने पोस्ट में लिखा है, 'डॉक्टर ने मुझे कहा है कि मेरी किडनी फेल हो गई है और मुझे अब डायलिसिस कराते रहना होगा। मेरा क्रिएटिनिन 15.76 पर आ गया है जबकि मेरा हिमोग्लोबिन 6.7 है। इसके चलते मेरी कंडीशन बहुत ही खराब है। अंधेरी ईस्ट के अस्पताल में भर्ती हो रही हूं। मेरे लिए प्रार्थना करिए। मेरे लिए जीवन सरल नहीं रहा है। मेरे जीवन में कई चुनौतियां आई है। मैं यह जानती थी कि यह समय आने वाला था। यह भी चला जाएगा। मैं जल्द अपनी किडनी ट्रांसप्लांट करवाऊंगी। मैं डायलिसिस के बाद किडनी के लिए अप्लाई करने वाली हूं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by ANAYA T SONI (@theanayasoni)

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra ने टू पीस बिकिनी में दिया बोल्ड पोज, हॉट अंदाज देख फैंस भरने लगे आहें

    भावना भर्तवाल ने लिखा है, 'हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं

    इस पर एक्ट्रेस भावना भर्तवाल ने लिखा है, 'हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। महादेव तुम्हारी रक्षा करेंगे। एक बात याद रखना जिंदगी एक सफर एक नई जंग है। जीत जाएगी तू हम सब तेरे संग है।' वहीं कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। 

    खबरें और भी