Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mithun Chakraborty ने की थी पद्मिनी कोल्हापुरे की 'भागकर' शादी करने में मदद, अब सुनाया पूरा वाकया

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 03:02 PM (IST)

    Mithun Chakraborty on Padmini Kolhapure Wedding मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी पुरानी दोस्ती को याद किया है। मिथुन ने एक कार्यक्रम में ...और पढ़ें

    Mithun Chakraborty on Padmini Kolhapure Wedding: मिथुन और पद्मिनी को एक रियलिटी शो में साथ देखा गया।
    Mithun Chakraborty on Padmini Kolhapure Wedding: मिथुन और पद्मिनी को एक रियलिटी शो में साथ देखा गया।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mithun Chakraborty on Padmini Kolhapure Wedding: फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ आपने दोस्ती पर बात की है। उन्होंने बताया कि एक बार सेट पर उन्होंने पेट दर्द का बहाना बनाया था ताकि पद्मिनी कोल्हापुरे शादी करने के लिए जा सके और जब तक वह वापस नहीं आई, तब तक वह ऐसा बहाना बनाकर शूट को टालते रहे।

    पद्मिनी कोल्हापुरे ने निर्माता प्रदीप शर्मा से 1986 में शादी की है

    एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने निर्माता प्रदीप शर्मा से 1986 में शादी की है। इस बारे में बताते हुए मिथुन चक्रवर्ती कहते हैं, 'यह बात बहुत कम लोगों को पता है। पद्मिनी कोल्हापुरे ने जिस दिन शादी की, उस दिन वह मेरे साथ शूट कर रही थी। इसके चलते मुझे सेट पर पेटदर्द का बहाना बनाना पड़ा था ताकि वह सेट से जाएं और शादी करके वापस आए। ऐसा कर मैंने उन्हें भागने में सहायता की। आज तक यह बात किसी को पता नहीं थी।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee TV (@zeetv)

    यह भी पढ़ें: Nora Fatehi ने थाई हाई स्लिट गाउन में ढहाया कहर, हॉट वीडियो देख फैंस के दिलों पर चली छुरियां

    मिथुन और पद्मिनी 33 वर्षों के बाद एक सिंगिंग रियलिटी शो में साथ नजर आए

    मिथुन और पद्मिनी कोल्हापुरे 33 वर्षों के बाद एक सिंगिंग रियलिटी शो में साथ नजर आए। उन्होंने बीते दिनों को याद किया। उनका रिश्ता टॉम और जेरी का था। दोनों सेट पर लड़ते रहते थे। दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee TV (@zeetv)

    यह भी पढ़ें: Ranvir Shorey ने ट्विटर को लेकर दी एलन मस्क को सलाह- मुझसे सीखें चलाना, पढ़ें पूरी खबर

    पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, 'मिथुन और मैं हमेशा सेट पर लड़ते रहते थे'

    इस बारे में बताते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, 'जी हां, यह बात सही है। मिथुन और मैं हमेशा सेट पर लड़ते रहते थे। मैं जो भी करती थी, उससे मिथुन को चिढ़ होती थी और वे मुझे चिढ़ाया करते थे लेकिन जब हम साथ डांस करते थे, तो सब लोग बहुत खुश होते थे। डांस खत्म होने के बाद हम फिर एक-दूसरे से बात करना बंद कर देते थे।' दोनों  ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee TV (@zeetv)