यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एकता कपूर की 'महाभारत' पर भड़के 'भीष्म पितामाह' Mukesh Khanna, बोले- टैटू वाली थी उनकी 'द्रौपदी'
मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने आइकॉनिक रोल्स के लिए आज भी याद किए जाते हैं। भीष्म पितामाह के कैरेक्टर में लोग आज भी उन्हें भूले नहीं हैं। मुकेश खन्न ...और पढ़ें

HighLights
- बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पितामाह थे मुकेश खन्ना
- महाभारत और शक्तिमान सीरियल के लिए चर्चित हैं एक्टर
- एकता कपूर की महाभारत नहीं आई मुकेश खन्ना को पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश खन्ना ने बीआर चोपड़ा के आइकॉनिक शो 'महाभारत' में भीष्म पितामाह का रोल प्ले किया था। इसके अलावा टीवी शो 'शक्तिमान' भी काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें उन्होंने शक्तिमान और गंगाधर का रोल प्ले किया था। उन्हें इन दो किरदारों के लिए आज तक याद किया जाता है।
आइकॉनिक है बीआर चोपड़ा की 'महाभारत'
महाभारत पर कई और शो बन चुके हैं। लेकिन जो करिश्मा बीआर चोपड़ा की माहाभारत ने दिखाया था, वैसा कमाल तीन दशक बाद भी इसी नाम से बना कोई और शो नहीं दिखा पाया। मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अक्सर अपनी बातों को खुलकर सोशल मीडिया पर कहते हैं। उन्होंने हाल ही में एकता कपूर के 'महाभारत' पर भड़ास निकाली।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Mukesh Khanna ने पान मसाला का ऐड करने वाले एक्टर्स पर निकाला अपना गुस्सा, कहा - 'इनको पकड़कर मारना चाहिए'
एकता कपूर की महाभारत पर निकाली भड़ास
बॉलीवुड बबल से बातचीत में मुकेश खन्ना 'महाभारत' शो को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने एकता कपूर की 'महाभारत' पर भड़ास निकाली और कहा, ''तीन-चार लोगों ने महाभारत पर सीरियल बनाने की कोशिश की, जिसमें बड़े स्टार्स थे। लेकिन कोई भी ओरिजनल के करीब नहीं पहुंच पाया क्योंकि उनके पास डॉ. राही मासूम रजा और पंडित नरेंद्र शर्मा (दोनों महाभारत के राइटर) नहीं थे। उनके पास वो डेडिकेशन नहीं था। हमारे धर्मग्रंथों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है।''
द्रौपदी को लगवा दिया टैटू
मुकेश खन्ना ने ये कटाक्ष 2008 में रिलीज हुए 'कहानी हमारे महाभारत की' को लेकर किया है। 'शक्तिमान' एक्टर ने कहा, "पांडवों को मॉडल की तरह दिखाया गया। बेयर चेस्ट वाले कॉस्ट्यूम में पांडवों को मॉडल की तरह दिखाया गया। अर्जुन, कर्ण और भीम लंबे थे, लेकिन इतना काफी नहीं था। द्रौपदी को टैटू लगा दिया था।''
खबरें और भी

बता दें कि इस शो में मृणाल जैन, हितेश तेजवानी, रोनित रॉय अनीता हंसनंदानी, उमा शंकर और आर्यन वैद्य जैसे सितारों ने काम किया था। अनीत हंसनंदानी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें: Mukesh Khanna के परिवार ने झेला भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द, बताया कितना दर्दनाक था वो समय