Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: Munawar Faruqui-अभिषेक की सपोर्ट में उतरा ये EX बिग बॉस विनर, कहा- ''कोई गलत कदम उठा सकता है''

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 02:50 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Munawar Faruqui बिग बॉस 17 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में बिग बॉस ...और पढ़ें

    मुनव्वर और अभिषेक के समर्थन में उतरा ये बिग बॉस विनर (Photo Credit-Twitter)
    मुनव्वर और अभिषेक के समर्थन में उतरा ये बिग बॉस विनर (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. इसके ने किया मुनव्वर और अभिषेक को सपोर्ट
    2. बिग बॉस 17 में हुई मुनव्वर की दोस्त की एंट्री
    3. बिग बॉस के एक्स विनर का निकला गुस्सा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Prince Narula On Munawar Faruqui: सलमान खान के फेमस टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 से आए दिन लेटेस्ट अपडेट सामने आते रहते हैं। जिनको जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साटेड रहते हैं। मौजदा समय में बिग बॉस के घर के सदस्य मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार का नाम शो को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

    मुनव्वर की दोस्त आयशा खान की एंट्री की बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में मामला गरमाया हुआ है। इस बीच बिग बॉस के एक्स विनर रहे प्रिंस नरूला मुनव्वर और अभिषेक के सपोर्ट में आगे आए हैं।

    प्रिंस नरूला ने किया मुनव्वर और अभिषेक को सपोर्ट

    बिग बॉस 17 में इस बार देखा गया है कि शो के कंटेस्टेंट्स घर के अन्य सदस्यों की निजी जिंदगी के मसले को काफी टारगेट कर रहे हैं। जिनके शिकार मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार होते हुए नजर आए हैं। इस मामले को लेकर प्रिंस नरूला ने अपनी आवाज उठाई है।

    प्रिंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में लिखा है- ''फिर बोलते हो कि इस साल बिग बॉस काफी अच्छा जा रहा है। तुम कंटेट के लिए किसी की पर्सनल लाइफ का मजाक बना दोगे तो कौन खेलेगा। जो खेल रहे थे विकास, मुनव्वर और अभिषेक उनकी धज्जियां उड़ा दीं और फिर कह रहे हो कि खेलो। पिछले कुछ सीजन से लोगों की निजी जिंदगी का मजाक बनते हुए देख लिया है।

    खबरें और भी

    कोई आम इंसान इससे डिप्रेशन में जा सकता है, गलत कदम उठा सकता है।'' शो है इसे शो की तरह ही खेलो। इस तरह से प्रिंस नरूला ने बिग बॉस 17 को लेकर अपनी राय रखी है।

    बिग बॉस के इस सीजन के विनर रहे हैं प्रिंस नरूला

    अपने समय में प्रिंस नरूला ने सलमान खान के शो बिग बॉस 9 में कमाल का खेल दिखाया। साल 2016 में बिग बॉस के उस सीजन में प्रिंस ने अपने शानदार खेल के दम पर फैंस को दिल जीता और वह इस सीजन के विनर भी बने।

    इस दौरान प्रिंस नरूला ने ऋषभ सिन्हा को फिनाले में मात देकर जीत हासिल की थी। ऐसे में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार के लिए प्रिंस का सपोर्ट कितना कारगर साबित होता है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Promo: मुनव्वर फारुकी संग बढ़ती नजदीकियों पर आयशा खान ने तोड़ी चुप्पी, ऐश्वर्या शर्मा से कह दी ये बात