शादी के 2 साल बाद Munawar Faruqui बने पिता, स्टैंडअप कॉमेडियन के घर आई नन्ही परी; शेयर की पहली तस्वीर
मुनव्वर फारूकी को तीसरी बार पिता बनने का सौभाग्य मिला है। उनकी दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला ने बेबी गर्ल को जन्म दिया, जिसकी पहली झलक सामने आई। ...और पढ़ें

मुनव्वर फारूकी तीसरी बार बने पिता/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने 2 साल पहले मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से निकाह किया था। मुनव्वर पहले से ही एक बेटे मिकाइल के पिता हैं, तो वहीं उनकी पत्नी की भी पहली शादी से एक 10 साल की एक बेटी है।
अब मुनव्वर फारूकी और महजबीन ने अपने घर में एक और नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। कपल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं, जिसकी पहली झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।
मुनव्वर फारूकी के घर आई 'बरकत'
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी और अपनी न्यूबॉर्न बेटी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि महजबीन ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। पहली तस्वीर में जहां मुनव्वर ने पत्नी का हाथ थामा हुआ है, तो वहीं एक अन्य तस्वीर में उनकी नन्हीं परी झूले में आराम कर रही है। एक अन्य फोटो में उनकी पत्नी बड़े ही प्यार से अपनी बेटी को गोद में लिए निहार रही हैं।
इन प्यार भरी तस्वीरों को शेयर करते हुए मुनव्वर फारूकी ने कैप्शन में लिखा, " मेरे घर बरकत आई है, ब्लेस्ड, अल्हम्दुलिल्लाह। दुआओं में खास याद रखें।"
यह भी पढ़ें- 'भगवान की दया से...' Elvish Yadav ने मुनव्वर फारूकी वाले मामले पर दी सफाई, NGO स्कैम का लगा था आरोप
मुनव्वर फारूकी के साथ फैंस ने किया सेलिब्रेट
मुनव्वर फारूकी के पिता बनने पर सोशल मीडिया पर उनके साथ-साथ फैंस ने भी खुशियां मनाते हुए इस कपल को ढेर सारी बधाइयां दीं। एक यूजर ने लिखा, "बेटियां नसीब वालों को मिलती हैं भाई, मुबारक हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एक छोटी सी मुस्कान और आपकी पूरी दुनिया बदल गई भाई।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपके जीवन में यह सबसे अच्छी चीज हुई है।"
खबरें और भी

हिना खान बनी थी लव स्टोरी की क्यूपिड?
मुनव्वर फारूकी और महजबीन की लव स्टोरी 'बिग बॉस सीजन 17' के बाद शुरू हुई थी। ऐसा भी कहा जाता है कि उनकी लव स्टोरी शुरू करवाने में हिना खान का बड़ा हाथ रहा है, क्योंकि दोनों की पहली मुलाकात उन्होंने ही करवाई थी। उन्होंने एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपने दोस्त मुन्ना से महजबीन की मुलाकात करवाई थी।
हालांकि, दोनों ने हमेशा अपनी डेटिंग की खबरों को प्राइवेट रखा था। बाद में कपल ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में 26 मई 2024 को निकाह कर लिया था।