Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samay Raina के बाद कानूनी पचड़ों में फंसे Munawar Faruqui? धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 23 Feb 2025 04:06 PM (IST)

    इन दिनों कॉमेडियंस को लेकर आए दिन कोई न कोई खबरें सामने आए जा रही हैं। समय रैना के विवाद के बीच खबर आई थी कि अनुभव सिंह बस्सी के शोज कैंसिल किए गए हैं ...और पढ़ें

    फिर विवादों में आए मुनव्वर फारूकी (Photo Credit- X)
    फिर विवादों में आए मुनव्वर फारूकी (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. फिर विवादों में आए मुनव्वर फारूकी
    2. हफ्ता वसूली को होस्ट कर रहे थे कॉमेडियन
    3. धार्मिक भावनाओं को आहत करने का लगा आरोप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munawar Faruqui FIR: टीवी की जाने-माने कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 18' के विनर रह चुके मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। समय रैना के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं और मौजूदा हालातों को देखकर लग रहा है कि उन्हें कानूनी पचड़ों में पड़ना पड़ सकता है। रअसल, उनके नए शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है और उन पर धार्मिक भावनाओं को अपमान और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है।

    अश्लीलता फैला रहे थे मुनव्वर?

    कॉमेडियन के खिलाफ ये शिकायत Amita Sachdeva नाम की एक वकील ने की है।  एडवोकेट अमिता सचदेव इसकी जानकारी खुद एक्स पर शेयर करते हुए दी है। उन्होंने नई दिल्ली पुलिस को ई-मेल भेजा है और कॉमेडियन पर अश्लीलता फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों के उल्लंघन और समाज और युवा दिमाग को प्रदूषित करने के आरोप लगाया है।

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- शादी के चार साल बाद Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma का डिवोर्स हुआ कन्फर्म

    समाज को प्रदूषित करने का आरोप

    शिकायत पत्र की एक कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुनव्वर फारूकी के खिलाफ मैंने शिकायत दर्ज कराई है और मैंने आधिकारिक तौर पर उनके शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 353 के साथ-साथ आईटी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।'

    उन्होंने पोस्ट में आगे बताया कि मुनव्वर पर अश्लीलता को बढ़ावा देने, कई धर्मों के अपमान करने, सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करने और युवा पीढ़ी के साथ समाज को प्रदूषित करने का आरोप है। शिकायत ईमेल के माध्यम से भेजी गई है जिसकी हार्ड कॉपी सोमवार को स्पीड-पोस्ट की जाने वाली है। लेकिन अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मैं न्याय सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाऊंगा।'

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    विवादों से रहा पुराना नाता

    जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं जब मुनव्वर के खिलाफ इस तरह की जांच की खबरें सामने आई हैं। कॉमेडियन का नाम पहले भी इस तरह के मामलों में सामने आ चुका है। इससे पहले भी एक कॉमेडी शो के दौरान मुनव्वर फारूकी ने कोंकणी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बात को लेकर देश भर में काफी बवाल मचा था। विवाद के बढ़ने के बाद मुनव्वर ने अपने बयान के लिए सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी।

    ये भी पढ़ें- बुरी तरह घायल हुए पंजाबी सिंगर Guru Randhawa, सिर की चोट से लेकर चेहरे के निशान ने बढ़ाई फैंस की चिंता