यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hafta Vasooli के पहले एपिसोड में Munawar Faruqui के निशाने पर आए एल्विश यादव, Snake Venom विवाद पर कसा तंज
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपने नए शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 14 फरवरी को उनका शो शु ...और पढ़ें

HighLights
- मुनव्वर फारूकी का नया शो चर्चा में आ गया है
- मुव्वर ने शो के पहले एपिसोड में ही एल्विश यादव को रोस्ट कर दिया
- सोशल मीडिया पर उनके शो की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) इन दिनों अपने शो हफ्ता वसूली की वजह से सुर्खियों में हैं। यह शो 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के खास मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लॉन्च किया गया है। इस शो की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोगों को बिग बॉस 17 के विनर का शो बेहद पसंद आ रहा है।
मुनव्वर ने एल्विश को किया रोस्ट
शो के पहले ही एपिसोड ने लोगों का ध्यान खींचने का काम किया है। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर लॉक अप के पहले सीजन और बिग बॉस 17 के विनर रह चुके हैं। वह अपने मजाकिया अंदाज से हमेशा ही लोगों का मनोरंजन करते हैं। अब उनका नया शो भी लोगों का एंटरटेनमेंट करने का काम कर रहा है, जिसका कॉन्सेप्ट बिल्कुल अलग है। पहले ही एपिसोड में कॉमेडियन ने एल्विश यादव की रोस्टिंग कर दी है।
मुनव्वर के शो की वीडियो हुई वायरल
इंटरनेट पर 'हफ्ता वसूली' के एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें न्यूज एंकर खबर पढ़ते नजर आता है कि अगली खबर सीधा सांप के मुंह से आ रही है। बेंगलुरु में एक महिला का चेहरा डर की वजह से सफेद हो गया, जब उसके ऑनलाइन ऑर्डर के बॉक्स में कोबरा निकला।'
ये भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश महिला आयोग की शिकायत के बाद NCW ने Elvish Yadav को भेजा समन, Youtuber की बढ़ी मुसीबत
मुनव्वर फारूकी ने यह सुनते ही अपने मजाकिया अंदाज में कहा, ओह, एल्विश का पार्सल इसे डिलीवर हो गया।' मुनव्वर की इस बात पर ऑडियंस ने तालियां बजाई और हूटिंग की। मुनव्वर की इस टिप्पणी का इशारा एल्विश यादव के स्नेक वेनम केस से है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर पर गंभीर आरोप लगा था कि उन्होंने रेव पार्टी के लिए सांप के जहर को मंगवाया था। स्नेक वेनम केस में यूट्यूबर एल्विश यादव को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन 5 दिन बाद ही उन्हें बुद्ध नगर जिला की अदलत से जमानत मिल गई थी।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
रणवीर इलाहाबादिया पर भी कसा तंज
मुनव्वर फारूकी हर मामले पर मजाकिया तौर पर ही अपनी बात कहना पसंद करते हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट शो के लेटेस्ट एपिसोड पर चल रहे विवाद के बीच उन्होंने समय रैना को सपोर्ट किया था। इसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह रणवीर इलाहाबादिया से जुड़ा मजाक करते नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर सड़क के किनारे खड़े होते हैं तो अचानक वहां से पुलिस गुजरती है। इसके बाद उनके निशाने पर यूट्यूबर और बिजनेसमैन रणवीर इलाहाबादिया आ जाते हैं। उन्होंने पुलिस को देखते ही कहा, पुलिस जा रही है बीयर बाइसेप्स के घर। उनकी यह वीडियो भी काफी वायरल हो रही है।