Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munawar Faruqui पर 'दूसरी बीवी' महजबीन ने खुलेआम लुटाया प्यार, कॉमेडियन बोले- 'हम दोनों हूबहू एक जैसे...'

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:31 AM (IST)

    Munawar Faruqui इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आईं कि मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coat ...और पढ़ें

    दूसरी बीवी महजबीन ने मुनव्वर फारूकी पर लुटाया प्यार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दूसरी बीवी महजबीन ने मुनव्वर फारूकी पर लुटाया प्यार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दूसरी बीवी ने मुनव्वर फारूकी पर लुटाया प्यार
    2. मुनव्वर फारूकी ने शायराना अंदाज में कही दिल की बात
    3. मुनव्वर फारूकी ने महजबीन से की है दूसरी शादी?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। दो लड़कियों को एक समय पर डेट करने का आरोप हो, गिरफ्तारी हो या फिर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होना हो, मुनव्वर ने कई वजहों से हेडलाइंस में जगह बनाई है। इन दिनों वह अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

    बीते दिनों खबर आई थी कि मुनव्वर फारूकी ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन (Mehzabeen) से दूसरा निकाह कर लिया है। एक्टर और कॉमेडियन ने एक रिसेप्शन भी होस्ट की थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि, मुनव्वर या महजबीन ने शादी की खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है और ना ही शादी की आधिकारिक घोषणा की है। मगर अब उन्होंने इशारों-इशारों में अपने दिल की बात कह दी है।

    दरअसल, शादी के बाद मुनव्वर फारूकी ने अपना पहला लाइव शो किया है। सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां भी सामने आई हैं। इस बीच महजबीन के पोस्ट ने उनके रिश्ते को इशारों-इशारों में कन्फर्म करने का काम किया है।

    महजबीन ने मुनव्वर फारूकी पर लुटाया प्यार

    महजबीन (Munawar Faruqui Second Wife) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुनव्वर के लाइव शो का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का गाना 'देखा तेनु' लगाया है, जो उनके प्यार को जाहिर कर रहा है। महजबीन ने हार्ट इमोजी के साथ मुनव्वर को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, "आप पर गर्व है।" 

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui की दूसरी शादी पर आया खास दोस्त का रिएक्शन, Bigg Boss कंटेस्टेंट बोलीं- 'हर किसी को....'

    Munawar Faruqui Wife

    मुनव्वर फारूकी का शायराना अंदाज

    महजबीन के प्राउड वाले पोस्ट के बाद मुनव्वर फारूकी ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट कर दिल की बात शायराना अंदाज में कही है। उन्होंने आधी रात को पोस्ट में लिखा, "ना जाना कैसा सजदों में शोर है, तेरे बाद महफिलें खामोश हैं, हम दोनों हूबहू एक जैसे हैं, मैं कहता उसका, वो कहती मेरा दोष है।"

    खबरें और भी

    munawar Faruqui

    मुनव्वर फारूकी की दूसरी पत्नी हैं तलाकशुदा

    मुनव्वर फारूकी की महजबीन के साथ दूसरी शादी है। वह कुछ साल पहले ही अपनी पहली पत्नी (Munawar Faruqui First Wife) से अलग हुए हैं, जिनसे उन्हें एक बेटा है। उनकी पहली वाइफ का भी निकाह हो गया है। बात करें महजबीन की तो वह भी तलाकशुदा और एक बेटी की मां हैं। वह पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। 

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Munawar Faruqui की दूसरी बीवी? गुपचुप शादी की खबरों के बीच महजबीन के बारे में नहीं पता होंगी ये बातें!