यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shehnaaz Gill के साथ इश्क फरमाते नजर आए Munawar Faruqui, शेयर किया रोमांटिक वीडियो
Shehnaaz Gill का नया गाना धूप लगदी रिलीज हो चुका है। अब वह इस गाने पर अलग-अलग सितारों संग रील बनाते हुए नजर आ रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने बिग बॉस ...और पढ़ें

HighLights
- एक साथ दिखे मुनव्वर फारुकी और शहनाज गिल
- सोशल मीडिया पर शेयर किया रोमांटिक वीडियो
- फैंस को पसंद आई दोनों की केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं और उनके फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। बिग बॉस का खिताब अपने नाम करने के बाद मुनव्वर कई दूसरे प्रोजेक्ट्स भी करते हुए नजर आए।
उन्हें टीवी एक्ट्रेस हिना खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। अब वह बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ इश्क फरमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की खास केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने ईद पर फैंस को दिया खास तोहफा, अपनी पहली वेब सीरीज First Copy का वीडियो किया शेयर
एक फ्रेम में नजर आए मुनव्वर-शहनाज
मुनव्वर फारुकी और शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों शहनाज के गाने 'धूप लगदी' पर रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में गाने की लाइन लिखी, "तेरी बुक्कल च चाहदी ऐ शान, वे माहिया मैनु धूप लगदी"। फैंस को भी दोनों की यह केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
मुनव्वर-शहनाज का लुक
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर-शहनाज समुंद्र के किनारे इस वीडियो को बना रहे हैं। इस दौरान मुनव्वर फारुकी जहां व्हाइट कुर्ते-पजामे में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शहनाज रेड कलर के कुर्ते और प्लाजो में दिखाई दे रही हैं।
खबरें और भी
फैंस को पसंद आया वीडियो
मुनव्वर फारुकी और शहनाज गिल के फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत दिनों से इस Collab का इंतजार था। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मुनव्वर शहनाज के साथ बेस्ट लग रहा है। बता दें कि इससे पहले इसी गाने पर शहनाज ने बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के साथ भी रील बनाई थी।