Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जन्मदिन पर Munawar Faruqui ने जीता Bigg Boss Season 17 का खिताब, डोंगरी वासियों ने यूं मनाया जीत का जश्न

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 09:27 AM (IST)

    Bigg Boss Season 17 Winner मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इस सीजन को अपने नाम किया। इस शो में काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रहने के बाद भी स्टैंड अप कॉ ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारूकी की जीत पर झूमा डोंगरी (Photo X)
    मुनव्वर फारूकी की जीत पर झूमा डोंगरी (Photo X)

    HighLights

    1. मुनव्वर फारूकी ने जीता बिग बॉस 17
    2. जन्मदिन पर मिला स्टैंड अप कॉमेडियन को तोहफा
    3. मुनव्वर की जीत का डोंगरी वासियों ने मनाया जश्न

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss Season 17 Winner: साढ़े तीन महीने के इंतजार के बाद आखिरकार दर्शकों को बिग बॉस सीजन 17 का विनर (Bigg Boss 17 Winner) मिल गया। करोड़ों को लोगों की पहली पसंद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इस सीजन को अपने नाम किया। इस शो में काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रहने के बाद भी स्टैंड अप कॉमेडियन ने 'बिग बॉस' का ताज अपने नाम कर लिया।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी बने विनर, ट्रॉफी और 50 लाख रुपये प्राइज मनी के साथ मिली चमचमाती कार

    डोंगरी वासियों ने मनाया जश्न

    मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की जीत पर उनके परिवार और डोंगरी वासियों ने जमकर जश्न मनाया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुनव्वर की जीत पर डोंगरी में दिवाली की तरह जश्न मनाया गया। लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े।

    सड़कों पर उतरे लोग

    जैसे ही सलमान खान ने बिग बॉस 17 के विनर का एलान मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को किया वैसे ही डोंगरी के लोगों ने जश्न मनाया शुरू कर दिया था। घर से बाहर सड़कों पर आकर मुनव्वर फारूकी के फैंस ने जमकर डांस किया। हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम है और वो है मुनव्वर भाई।

    मुनव्वर को मिले 50 लाख और शानदार कार

    मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को बिग बॉस की ट्रॉफी के अलावा इनाम में 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक क्रेटा एसयूवी कार भी मिली है। इस विनर ट्रॉफी की खास बात यह है कि यह दिल, दिमाग और दम थीम पर आधारित है, जिसके आधार पर सीजन 17 प्लान किया गया था।

    खबरें और भी

    दोस्तों के साथ काटा केक

    शो से विनर बनकर बाहर आने के बाद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने एमसी स्टैन और कुछ अन्य दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान विनर ने कहा कि, ये जन्मदिन अब तक का सबसे खास है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते है। आप सभी ऐसे ही मुझपर प्यार बनाए गए।