Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munmun Dutta Birthday: TMKOC के सेट पर 'बबीता जी' ने मनाया अपना बर्थडे, फैंस को खली 'जेठालाल' की कमी

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 02:08 PM (IST)

    Munmun Dutta Birthday Celebration टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता के किरदार के लिए जाना जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    TMKOC के सेट पर बिना जेठालाल के बबीता ने मनाया बर्थडे। Photo Credit- Instagram
    TMKOC के सेट पर बिना जेठालाल के बबीता ने मनाया बर्थडे। Photo Credit- Instagram

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munmun Dutta Birthday Celebration At TMKOC Set: छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) 28 सितंबर 2023 को 36 साल की हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में जन्मीं मुनमुन को लॉन्गेस्ट रनिंग टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से पॉपुलैरिटी मिली है। 

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपना 36वां जन्मदिन शो के सेट पर सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: टीवी हसीना ने दी सलमान के शो में आने की हिंट, कहा- बप्पा मुझे इस सफर में आपकी ज्यादा जरूरत है

    मुनमुन दत्ता ने TMKOC के सेट पर मनाया बर्थडे

    मुनमुन दत्ता ने 'तारक मेहता' के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में एक्ट्रेस को अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए बहुत खुश होते देखा जा सकता है। वह नाचते-झूमते केक काटने के लिए जाती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने केक काटती हैं और अपने सभी को-स्टार्स को केट खिलाती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

    यूं तो इस सेलिब्रेशन में हर कोई मौजूद होता है, लेकिन फैंस को एक की कमी खली। दरअसल, मुनमुन के बर्थडे वीडियो में जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) नहीं दिखाई देते हैं। फैंस ने जेठालाल को काफी मिस किया। कमेंट बॉक्स पर उनके फैंस पूछ रहे थे कि उनके जेठालाल किधर हैं।

    सेट पर बर्थडे मनाकर खुश हुईं मुनमुन 

    मुनमुन दत्ता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "और इस तरह मैंने बर्थडे सेलिब्रेट करना शुरू किया। मेरी टीम को धन्यवाद, जिन्होंने मुझसे कुछ ऐसा करवाया जो मैं शायद ही कभी करना पसंद करती हूं और वह है सेट पर केक काटना। सेट पर मेरे सभी अद्भुत लोगों को उपस्थित रहने और मेरे जन्मदिन पर लाने और इस छोटे से उत्सव का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।"

    खबरें और भी

    साथ ही मुनमुन दत्ता ने जो उनके बर्थडे पर मौजूद नहीं रहे, उन्हें मिस भी किया। मुनमुन ने ये भी कहा कि वह अपनी फेवरेट हैं।

    यह भी पढ़ें- Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद अब इस रियलिटी शो में मनीषा बिखेरेंगी जलवा, बनी पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट?