यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munmun Dutta ने सगाई की खबरों के बीच फिर शेयर किया पोस्ट, बोलीं- 'न शादी न प्रेग्नेंट...',
एक बार फिर मुनमुन दत्ता ने अपनी राज अनादकट के साथ सगाई की सभी अफवाहों पर बात की और एक पोस्ट भी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जब भी कभी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता सुर्खियों में बनी हुई हैं। मुनमुन को लेकर बीते दिनों यह खबर आई कि उन्होंने टप्पू यानी अपने से नौ साल छोटे एक्टर राज अनादकट से गुपचुप सगाई कर ली है। खबर के वायरल होते ही दोनों स्टार्स ने इसे फर्जी बताया।
अब एक बार फिर मुनमुन ने उन सभी अफवाहों पर बात की और एक पोस्ट भी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जब भी वह शादी करने का फैसला करेंगी, गर्व से करेंगी।
आग की तरह फैलती हैं फर्जी खबरें
मुनमुन दत्ता ने आज 15 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं। उनकी पहली स्टोरी में लिखा था कि बहुत फनी बात है न कि कैसे फेक न्यूज आग की तरह फैलती है और बूमरैंग की तरह वापस आती है। दोबारा चीजें क्लियर कर रही हूं। न सगाई हुई, न शादी हुई और न प्रेग्नेंट हूं।

गर्व से करूंगी शादी
मुनमुन की आगे स्टोरी में लिखा था कि इसके अलावा अगर मुझे छोटी उम्र या बड़ी उम्र के लड़के से शादी करनी होगी, तो मैं गर्व से करूंगी। मेरी बंगाली जीन्स हैं, हमेशा प्राउड और ब्रेव महसूस करती हूं। अब फेक चीजों पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करनी। लाइफ की बेहतर चीजों के लिए मूव ऑन करना है।

बीते दिन भी मुनमुन ने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था, 'फेक न्यूज तो चलती रहेगी, मेरी गर्ल गैंग के साथ मेरी इवनिंग टी को कोई बीट नहीं कर सकता है'।
बता दें कि इससे पहले साल 2021 में दोनों के रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर आई थीं, जिसमें कहा गया था कि दोनों के रिलेशन के बारे में शो के बाकी लोगों को भी पता है। हालांकि, तब भी मुनमुन और अनादकट ने उन खबरों को बकवास बताया था।