विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naagin 6 में हुई वत्सल सेठ की एंट्री, तेजस्वी प्रकाश के साथ आएंगे नजर, शो के अंदर जल्द आएगा लीप

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 01 Jun 2023 08:13 PM (IST)

Vatsal Sheth In Naagin 6 वत्सल सेठ जल्द नागिन 6 में नजर आनेवाले है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश की ...और पढ़ें

Vatsal Sheth In Naagin 6, Vatsal Sheth
Vatsal Sheth In Naagin 6, Vatsal Sheth

नई दिल्ली, जेएनएन। Vatsal Sheth In Naagin 6: नागिन 6 में वत्सल सेठ को तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट साइन कर लिया गया है। इसकी कहानी में जल्द लीप आने वाला है। नागिन एक सुपरनैचुरल ड्रामा है, जिसे काफी पसंद किया जाता है। अब शो में वत्सल सेठ की एंट्री हो गई है। नागिन 6 की शुरुआत 12 फरवरी 2022 में हुई है। तब से यह शो लगातार टीवी पर प्रसारित हो रहा है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी सुपरनैचुरल स्टोरीलाइन और ड्रामा दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखता है। हाल ही में, खबर आई थी कि यह शो जल्द बंद होने वाला है। हालांकि इसे लगातार एक्सटेंशन मिलता रहा।

नागिन 6 में क्या वत्सल सेठ की एंट्री होनेवाली है?

अब मेकर्स ने फैंस को एक नई खुशखबरी दी है। खबर आई है कि नागिन 6 में वत्सल सेठ की एंट्री हो गई है। ई टाइम्स में छपी खबर के अनुसार इस शो में जल्द ही एक नया लीप आएगा। इसमें अभिनेता को इंट्रोड्यूस किया जाएगा। वह तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट नजर आएंगे। वत्सल सेठ ने 3 साल पहले टेलीविजन से ब्रेक ले लिया था। उन्हें 'यह रिश्ते हैं प्यार के' में देखा गया था। इसके अलावा, उन्होंने एक हसीना थी, हासिल और रिश्तों का सौदागर बाजीगर जैसे शो में काम किया है। उन्होंने नागिन 6 के अलावा तितली भी काम करने का मन बनाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

वत्सल सेठ जल्द बनने वाले है पिता?

वत्सल सेठ की पत्नी इशिता दत्ता ने हाल ही में 14 मई को शानदार बेबी शावर का आयोजन किया था। इसमें उनके परिवार के अलावा खास दोस्तों ने भाग लिया था। दोनों ने मेटरनिटी फोटोशूट के साथ अपने माता-पिता बनने पर खुशखबरी जताई थी। इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 2017 में शादी कर ली थी। दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की पहली बार मुलाकात रिश्तों का सौदागर बाजीगर के सेट पर हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों किसे डेट कर रही हैं?

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। दोनों बिग बॉस में एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों तबसे एक-दूसरे के साथ है। दोनों ने शादी करने का मन भी बनाया है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई डेट की घोषणा नहीं की है।