Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Naagin 7 में नजर आएगी Salman Khan की ये एक्ट्रेस? प्रियंका चाहर चौधरी को किया रिप्लेस

    Updated: Fri, 19 Dec 2025 04:35 PM (IST)

    एकता कपूर का पॉपुलर शो 'नागिन 7' (Naagin 7) 27 दिसंबर, 2025 को प्रीमियर होगा। लीड एक्ट्रेस को लेकर अटकलें तेज हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी को रिप्ल ...और पढ़ें

    नागिन 7 में नजर आएगी ये एक्ट्रेस (फोटो-इंस्टाग्राम)

    नागिन 7 में नजर आएगी ये एक्ट्रेस (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शो नागिन 7 का प्रीमियर 27 दिसंबर, 2025 को होने वाला है। इस पॉपुलर सुपरनेचुरल फ्रैंचाइजी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। प्रोमो ऑनलाइन खूब चर्चा बटोर रहा है। वहीं फैंस भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस नए सीजन में कौन मशहूर अभिनेत्री नागिन का किरदार निभाएगी इसको लेकर चर्चा अभी भी जारी है।

    किस एक्ट्रेस को कास्ट कर रही हैं एकता कपूर

    एक तरफ जहां प्रियंका चाहर चौधरी को कास्ट करने की बात आ रही थी और इसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया था। वहीं एक अन्य अभिनेत्री को लेकर भी चर्चा तेज थी। सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका चाहर चौधरी की जगह अभिनेत्री डेजी शाह को मुख्य अभिनेत्री के रूप में लिया जा सकता है। अब खुद डेजी शाह ने इस पर जवाब दिया है। डेजी ने नागिन 7 में काम करने की बात पर कहा,'हां, अगर ऑफर होगा तो मैं मना नहीं करूंगी, क्योंकि मुझे यह शो पसंद है।' इससे संकेत मिलता है कि अगर उनसे संपर्क किया जाता है तो वह इस फ्रैंचाइजी में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें- Naagin 7 की चर्चा के बीच इस रियलिटी शो का हिस्सा बने Vivian Dsena, शेयर किया शूटिंग का वीडियो

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    डेजी ने प्रियंका को बताया बेस्ट च्वाइस

    हालांकि डेजी ने कहा कि प्रियंका चाहर चौधरी इसके लिए बेस्ट च्वाइस हैं। फिल्मीज्ञान से बात करते हुए, हेट स्टोरी 3 की अभिनेत्री ने कहा, "फिलहाल,मैं प्रियंका को नागिन के रूप में देखती हूं क्योंकि यह स्पष्ट रूप से एकता कपूर का शो है और उनका निर्णय है।" यानी कि डेजी शाह ने साफ कर दिया है कि उनका शो से अभी कोई लेना देना नहीं है।

    नागिन 7 का प्रसारण कलर्स टीवी पर 27 दिसंबर से हर शनिवार और रविवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगा। डिजिटल दर्शकों के लिए, यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा।

    यह भी पढ़ें- Naagin 7 OTT Release: कब और कहां देखें एकता कपूर का सुपर नेचुरल ड्रामा, प्रियंका चौधरी होंगी आईकॉनिक रोल में

    खबरें और भी