Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खतरों के खिलाड़ी 11 से पहले निक्की तंबोली पर टूटा था दुखों का पहाड़, इस वजह से शो का हिस्सा बनी थीं एक्ट्रेस

    Updated: Sat, 10 May 2025 04:12 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी 11 में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) नजर आई और उनके ऊपर कुछ स्टंट नहीं करने के आरोप भी लगे थे। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में बताया क ...और पढ़ें

    निक्की तंबोली ने संघर्ष के बारे में की बात (Photo Credit- Instagram)
    निक्की तंबोली ने संघर्ष के बारे में की बात (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी पर निक्की तंबोली ने तोड़ी चुप्पी
    2. शो से दो दिन पहले एक्ट्रेस पर टूटा था दुखों का पहाड़
    3. एक्ट्रेस ने बताया किस वजह से बनी थी शो का हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 14 से पॉपुलर हुई निक्की तंबोली अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सलमान खान के शो में उन्होंने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता। इस शो की वह विनर नहीं बन पाईं, लेकिन दर्शकों के बीच उन्होंने अपनी पहचान जरूर कामय की। इसके बाद एक्ट्रेस को टीवी के कई पॉपुलर शोज में देखा गया। अब उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 11 के बारे में बात करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ की समस्याओं को लेकर खुलकर बात की है।

    रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो 11 में निक्की तंबोली नजर आ चुकी हैं और इसमें उन्होंने ज्यादातर स्टंट को बेहतरीन ढंग से पूरा किया। शो के होस्ट ने भी उनकी कई बार तारीफ की, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि खतरो के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस कई बार रो पड़ती थी। इसके पीछे की वजह से उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उठाया है।

    बिग बॉस 14 के घर में बिताया था मुश्किल

    बिग बॉस 14 में लोगों का निक्की का बेफिक्री वाला स्वभाव काफी पसंद आया था, लेकिन अंदर से वह परेशान थी। इस बात का अंदजा शो के दौरान कोई नहीं लगा पाया। एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो में गुजारे हुए मुश्किल समय के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके भाई की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी और घुटने की सर्जरी उस समय हुई थी। इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद, उन्होंने इंडस्ट्री में एक सफल करियर बनाया। निक्की ने सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है, क्योंकि उनके समर्थन और प्यार की बदौलत वह तमाम समस्याओं से उबर पाईं।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Celebrity MastarChef Finale: कलर ब्लाइंड के शिकार कंटेस्टेंट ने टॉप 5 में बनाई जगह, इस तारीख को मिलेगा विनर

    भाई के निधन के बाद उठाया था यह बड़ा कदम

    निक्की तंबोली ने बताया कि भाई के निधन के दो दिन बाद वह खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा बनी थी। उन्होंने इस बारे में बताया कि अगर वह घर पर रुक जाती, तो और ज्यादा रोती और उनके परिवार वाले भी परेशान होते। एक्ट्रेस का कहना है कि उनका भाई जिंदा होता, तो वह भी उन्हें शो में जाने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करता। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि खतरों के खिलाड़ी में भाग ना लेने की वजह से वह डिप्रेशन में जा सकती थी। शो की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस अक्सर रोती थी। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    निक्की तंबोली पर खतरों के खिलाड़ी 11 में स्टंट नहीं करने का आरोप भी लगा था। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पानी के नीचे स्टंट करते समय अपनी मौत दिखाई दे रही थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं मर रही हूं और मेरे माता-पिता को कौन बचाएगा।

    ये भी पढ़ें- Celebrity Masterchef के इस फाइनलिस्ट को मिला Sanjeev Kapoor का पर्सनल कॉन्टेक्ट नंबर, क्या बनेगा शो का विनर?