यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: बाल-बाल बची विक्की और नील की कुर्सी, सबको पीछे छोड़ इस कंटेस्टेंट ने हासिल की नंबर 1 की पोजिशन
फेमस शो बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के बीच हर छोटी बड़ी बात को लेकर लड़ाई झगड़े होते देखने को मिलते हैं। सलमान खान वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स को उ ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस 17' में अंकिता और मनारा के बीच हुई लड़ाई
- वीकेंड का वार में आएंगी कटरीना कैफ
- टॉप 5 में मुश्किल से बची विक्की जैन की कुर्सी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में काफी हाई वोल्टेज ड्रामा होते देखने को मिल रहा है। कुछ कंटेस्टेंस अपने गेम प्लान की वजह से ऑडियंस के फेवरेट बने हैं, तो कुछ ने दर्शकों की नाक में दम कर रखा है। इस बार नॉमिनेशन में 9 कंटेस्टेंस का नाम शामिल है। वहीं, एलिमिनेशन का खुलासा होने से पहले कुछ कंटेस्टेंट्स ने टॉप 5 की लिस्ट में बाजी मार ली है।
नील-ऐश्वर्या की जगह टॉप 5 में बरकरार
बीते एपिसोड में एक बार फिर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के बीच कहासुनी होते देखने को मिली। अंकिता ने मनारा को फेक बताया, तो मनारा ने भी उन्हें इसका करारा जवाब दिया।
उधर, ऐश्वर्या शर्मा की एक बार फिर पति नील से तू तू-मैं मैं हो गई। बिग बॉस में ये हाई वोल्टेज ड्रामा बीते दिनों काफी सुर्खियों में रहा। शो के हाईलाइटिंग प्वाइंट बने ये लड़ाई झगड़े कंटेस्टेंट्स की पोजिशन को कहीं न कहीं प्रभावित करते हैं। ऑरमैक्स मीडिया की वीकली रिपोर्ट का आ गई है, जिसमें झगड़ों के बावजूद ऐश्वर्या और नील अपनी पोजिशन बनाए रखने में कामयाब रहे हैं।
लोगों के दिलों का राजा बना ये कंटेस्टेंट
विक्की जैन पिछले कुछ एपिसोड में अपने रूड बिहेवियर की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में उन्हें पांचवी पोजिशन मिली थी। इस बार भी उन्हें इसी पायदान पर रखा गया है। जबकि, उनके राइवल नील भट्ट उनसे एक पोजिशन आगे यानी कि चौथे नंबर पर हैं। इसी लिस्ट में इन दोनों की पत्नियों का नाम भी शामिल है। ऐश्वर्या शर्मा को तीसरी पोजिशन हासिल हुई है। वहीं, सबके दिलों के राजा मुनव्वर फारुखी पिछली बार की तरह इस बार भी पहले नंबर पर बने हुए हैं।
खबरें और भी
Ormax Characters India Loves: Top 5 most popular #BiggBoss17 contestants (Nov 4-10) #OrmaxCIL@munawar0018, @anky1912, @AishSharma812, @neilbhatt4, @jainvick pic.twitter.com/pTKeIPXkWL
— Ormax Media (@OrmaxMedia) November 11, 2023
'वीकेंड का वार' में कटरीना की एंट्री
बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार दिवाली स्पेशल एपिसोड में कटरीना कैफ एंट्री लेंगी। वह यहां सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगी।