यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lock Upp 2: कंगना के जेल में जाएगा बिग बॉस का यह कंटेस्टेंट, नाम सुन नहीं होगा कानों पर यकीन
Lock Upp 2 एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप के पहले सीजन को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। इस शो को कंगना रनोट ने होस्ट किया था। जल्द ही दूसरा सीजन में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Lock Upp 2: रियलिटी शो की दुनिया के फेमस शो 'लॉक अप' का पहला सीजन काफी पॉपुलर था। फर्स्ट सीजन की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स दूसरे सीजन के साथ जल्द ही हाजिर होने वाले हैं। सेकंड सीजन को लेकर अब तक काफी अपडेट सामने आ चुकी हैं। इस शो के लिए दो कंटेस्टेंट्स- दिव्या अग्रवाल और उमर रियाज का नाम फाइनल हो चुका है। अब एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है।
दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किए गए यह कंटेस्टेंट्स
लॉक अप के दूसरे सीजन के लिए बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया जा चुका है। इनमें 16वें सीजन से शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी और सौंदर्य शर्मा का नाम ऊपर है। हालांकि, शिव ने यह शो करने से मना कर दिया है। वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आने वाले हैं। वहीं, प्रियंका की तरफ से हामी नहीं भरी गई है।
'लॉक अप 2' में नजर आएगा बिग बॉस का यह खिलाड़ी!
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर है कि बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट रह चुके पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को कंगना रनोट के इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। उन्हें बड़ा अमाउंट भी ऑफर किया गया है। हालांकि उनकी तरफ से भी यह ऑफिशियल नहीं है कि वह इस रियालिटी शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

ओटीटी पर नहीं आएगा यह शो
बता दें कि इस बार का लॉक अप रियलिटी शो ओटीटी पर नहीं दिखाया जाएगा। इस बार यह शो टीवी पर ऑनएयर होगा। हांलाकि, 'लॉक अप 2' किस चैनल पर ऑनएयर होगा इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।
खबरें और भी
पारस छाबड़ा और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के अलावा करण कुंद्रा, प्रतीक सहेजपाल और फैसल शेख को भी अप्रोच किया गया है।
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: रिलीज से पहले ही लीक हो गया कंगना के लॉक अप 2 का फॉर्मेट, इस बार एक नहीं बल्कि होंगे दो जेलर
यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 की प्रियंका चौधरी को याद आए पुराने दिन, फर्स्ट किस को लेकर किया खुलासा