'बकवास करने के पैसे...' Mouni Roy को कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए ट्रोल करने वालों को पवित्रा पुनिया ने लगाई लताड़
पवित्रा पुनिया ने मौनी रॉय को प्लास्टिक सर्जरी के लिए ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने एक वीडियो और पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स और मीडिया द ...और पढ़ें
-1777566379084_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो बॉलीवुड के बारे में ये कहा जाता है कि यहां पर कैट फाइट बहुत कॉमन चीज है। लेकिन लीग से अलग हटकर जब कोई अभिनेत्री सामने से आकर किसी दूसरी एक्ट्रेस को खुला सपोर्ट करती है तो इससे ट्रोलर्स के मुंह तो बंद हो ही जाते हैं। अभिनेत्री मौनी रॉय को प्लास्टिक सर्जरी कराने के कारण अक्सर ट्रोल किया जाता रहा है।
अब इस मामले पर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने रिएक्ट किया और ट्रोलर्स पर जमकर निशाना साधा है। पवित्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा,"कुछ तो शर्म बची होगी या सिर्फ ट्रोलिंग की ही सैलरी मिलती है तुम लोगों को भाई।"
यह भी पढ़ें- VIDEO: मौनी रॉय से छेड़छाड़ का वीडियो आया सामने, स्टेज से दिखाई मिडिल फिंगर; बीच में छोड़ना पड़ा शो
पवित्रा ने शेयर किया वीडियो
पवित्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने नफरत करने वालों पर तंज कसा। उन्होंने मौनी की 'डेविल वियर्स प्राडा 2' की स्क्रीनिंग में शामिल होते हुए एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "सभी ट्रोलर्स, ट्रोल करना और एक्टर्स को परेशान करना बंद करो। यह तुम्हारी रसोई नहीं है और न ही तुम्हारा खाना है।" उन्होंने आगे कहा, "बकवास करने से हमारा कुछ नहीं होता, लेकिन तुम लोगों को लगता है कि अलग से सैलरी मिलती है।"
View this post on Instagram
मजाकिया अंदाज में लिखते हैं कैप्शन
पवित्रा ने कहा, "मुझे नहीं पता आप लोगों को क्या परेशानी है, लेकिन मुझे लगता है कि आप सभी को ट्रोल करना बहुत पसंद है और कहीं न कहीं मीडिया भी इन चीजों का आनंद ले रहा है, तस्वीरें पोस्ट करके और फिर कैप्शन को बहुत ही डबल मीनिंग करके मजाकिया अंदाज में लिखकर दर्शकों को अनुमान लगाने के लिए मजबूर कर रहा है ताकि आप लोग इसमें शामिल हो सकें।"
उन्होंने लोगों और मीडिया दोनों से ऐसी हरकतों को रोकने की अपील की।
View this post on Instagram
मौनी रॉय एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिन्होंने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें हिट टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था, और 'देवोन के देव…महादेव' जैसे शो में सती के किरदार के साथ वह भारतीय टेलीविजन के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक बन गईं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार के साथ गोल्ड मूवी में भी नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- मौनी रॉय के बाद लाइव शो के बीच हैरेसमेंट का शिकार हुईं बंगाली एक्ट्रेस Mimi Chakraborty, पुलिस रिपोर्ट दर्ज