Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चीकू को नाजायज बच्चा बताने वाले हेटर्स पर भड़की पायल, बोलीं- अब क्या DNA टेस्ट करवाऊं

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 06:49 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक अपने आपत्तिजनक वायरल वीडियो को लेकर इस समय चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है और इसका ग ...और पढ़ें

    पायल मलिक ने दिया मुंहतोड़ जवाब (Screengrab from video)
    पायल मलिक ने दिया मुंहतोड़ जवाब (Screengrab from video)

    HighLights

    1. अरमान का इंटीमेट वीडियो हुआ वायरल
    2. हेटर्स ने चीकू को बताया नजायज बच्चा
    3. पायल मलिक ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस को लेकर लगातार चर्चा तेज हो रही है। इसमें अगर सबसे ज्यादा किसी कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा है तो वो अरमान मलिक हैं। अरमान शो पर अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ आए थे। पायल मलिक शो के दूसरे हफ्ते में ही घर से बेघर हो गई थीं।

    वीडियो को बताया फर्जी

    वहीं इस बीच अरमान का एक इंटीमेट वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला तब और ज्यादा उठ गया जब शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने भी ये मुद्दा उठाया। इस वीडियो की सच्चाई साबित करने के लिए खुद जियो सिनेमा को आगे आकर सफाई देनी पड़ी।

    मेकर्स ने अपने जवाब में कहा कि इस वीडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह फर्जी है। अब इस बीच पायल मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने चिरायू पायल मलिक यूट्यूब चैनल पर डाला है। वीडियो के अंत में पायल लोगों के कमेंट्स पढ़ती हैं और उसका जवाब देती हैं।

    यह भी पढ़ें: Armaan-Kritika के वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर Bigg Boss मेकर्स ने किया रिएक्ट, सख्त कार्रवाई करने की कही बात

    पायल ने दिया जवाब

    दरअसल जबसे अरमान बिग बॉस में गए हैं तबसे इस फैमिली की कई सारी अंदर की बातें खुलकर मीडिया में आई हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर भी लोग उनके बारे में भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। इन्हीं में से एक यूजर का कमेंट पायल पढ़ती हैं जिसमें लिखा होता है, 'शर्म नहीं आई बिना शादी के चीकू को पैदा किया,नाजायज बच्चा है। इसके जवाब में पायल कहती हैं,'मेरी शादी को 14 साल हो गए हैं और चीकू मुझे 2016 में हुआ था। मैं अरमान से 2011 में मिली थी इसी साल उनसे शादी कर ली थी। उस हिसाब से तो चीकू 16 साल का हुआ! क्या आपको लगता है कि चीकू नाजायज होगा। आप सोचकर देखो, अपना दिमाग लगाकर देखो।' क्या मैं DNA टेस्ट करवाऊं तो आपको यकीन होगा?

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'सभी हदें पार कर दी हैं', Bigg Boss कंटेस्टेंट अरमान मलिक और कृतिका के आपत्तिजनक वीडियो पर भड़कीं शिवसेना नेता