Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manisha Rani के कैरेक्टर पर पूजा भट्ट ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को चूमने पर ट्रोल हुए थे महेश भट्ट

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 05:04 PM (IST)

    Pooja Bhatt on Manisha Rani बिग बॉस ओटीटी 2 में कई मोमेंट्स ऐसे रहे जिन्हें लेकर बातों ने तूल पकड़ लिया। शो में फैमिली वीक के दौरान महेश भट्ट ने एंट्र ...और पढ़ें

    Pooja Bhatt Reacts on Mahesh Bhatt and Manisha Rani
    Pooja Bhatt Reacts on Mahesh Bhatt and Manisha Rani

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 2 में आए थे महेश भट्ट
    2. मनीषा रानी के हाथ पर किस करने को लेकर हुए थे ट्रोल
    3. पूजा भट्ट ने उठाई मनीषा पर उंगली

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस ओटीटी 2 अब खत्म हो चुका है। लेकिन अगर कुछ नहीं खत्म हुआ है, तो वह है इस घर के अंदर हुई कुछ हरकतें जो कैमरे में रिकॉर्ड हुईं थीं। शो की सेकंड रनर अप मनीषा रानी और महेश भट्ट का उनको किस करने का किस्सा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। 

    पूजा भट्ट ने मनीषा पर उठाई उंगली

    फैमिली वीक के दौरान पूजा से मिलने महेश भट्ट आए थे। इस दौरान उन्होंने मनीषा को कुछ इस तरह गले लगाया और किस किया जिसे लेकर वह असहज हो गईं थीं। इस बात पर पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ते हुए मनीषा रानी के कैरेक्टर पर उंगली उठाई है।

    क्या बोलीं पूजा भट्ट?

    एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने इस वाक्य के लिए मनीषा रानी को ही खरी खोटी सुना दी। उन्होंने कहा

    "जब मनीषा दूसरे कंटेस्टेंट्स को गले लगाती है यह किस के लिए पूछती है तब किसी को दिक्कत नहीं होती। मुझे लगता है कि लोग भूल गए हैं कि हम दुनिया को वैसे ही देखते हैं जैसे हम होते हैं। दुनिया हम वैसे नहीं देखते जैसे दुनिया है। अगर लोग ऐसा सोचते हैं, तो उन्हें गुड लक।''

    'सफाई की जरूरत नहीं'

    पूजा ने यह भी कहा कि उन्हें और महेश भट्ट को सफाई देने की जरूरत नहीं है। महेश भट्ट ने अभिषेक मदान और जद हदीद को भी गले लगाया था और किस किया था। उन्होंने कहा कि मनीषा के फैंस ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

    यह था पूरा मामला

    फैमिली वीक के दौरान जब महेश भट्ट आए थे, तब उनसे मिलकर मनीषा रानी ने उनके पैर छुए थे। मनीषा उसे वक्त उनसे यह भी कहती है कि वह बहुत खुशनसीब हैं कि वह उनसे मिलीं। महेश जब सब से मिले, तब मनीषा रानी से मिलने के दौरान उन्होंने उन्हें गले लगाया था और हाथ पर किस किया था। इस दौरान मनीषा ने जो एक्सप्रेशंस दिए थे, उसे देख ऐसा लग रहा था जैसे वह अनकंफरटेबल हो गई हैं।

    खबरें और भी