Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: 'आप स्लो पॉइजन हैं', पूजा भट्ट ने जिया शंकर को लेकर खोया आपा, लगाई ऐसी क्लास, सभी हुए हैरान

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 11:05 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 में हर दिन किसी न किसी की लड़ाई होती रहती है। इस बार पूजा भट्ट ने जिया शंकर को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने एक्ट्रेस क ...और पढ़ें

    File Photo of Pooja Bhatt and Jiya Shankar. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Pooja Bhatt and Jiya Shankar. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. पूजा भट्ट ने जिया शंकर को लेकर खोया अपना आपा
    2. जिया को बताया स्लो पॉइजन
    3. बिग बॉस ओटीटी में पूजा और जिया के बीच हुई भयंकर लड़ाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों काफी चर्चा में है। घर में हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा होते देखने को मिलता है। इस बीच दर्शकों का एंटरटेनमेंट लेवल बनाए रखने के लिए, और घर में कुछ नया करने के लिए मेकर्स ने आशिका भाटिया और एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री दिखाई है।

    एल्विश ने आते ही अपना गेम शुरू कर दिया। उन्होंने अविनाश को सुनाया। अविनाश को रोस्ट होता देख फलक उनके पक्ष में बत करने लगीं। इसके बाद पूजा भट्ट फलक को समझाने लगीं, और ये बात बढ़कर जिया शंकर पर आ रुकी, जिन्हें पूजा ने ऐसा सुनाया, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं रखी होगी।

    जिया पर भड़कीं पूजा भट्ट

    दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया गया था, जिसके बाद पूजा भट्ट ने फलक नाज को समझाया। वो उन्हें जिया से दूर रहने को कहती हैं। पूजा कहती हैं कि जिया की दोस्ती हर हफ्ते बदलती रहती है। पहले वो दोस्ती करती हैं, फिर वो उसे ही नॉमिनेट कर देती हैं। झगड़ा करती हैं, और फिर पल में बेबी फेस बनाकर मना भी लेती हैं। जब उसे लगता है कि वह कॉर्नर हो गई है, तो रोना शुरू कर देती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    स्लो पॉइजन है जिया

    पूजा यहीं नहीं रुकतीं। वह बेडरूम एरिया में अविनाश, फलक और जद के सामने जिया शंकर की पूरी पोल खोलकर रख देती हैं। पूजा, जिया पर सबको यूज करने का आरोप लगाती हैं। वह कहती हैं कि जिया सबको अपने अनुसार इस्तेमाल करती हैं, और पीठ पीछे सबकी बुराई करती हैं। वो एक स्लो पॉइजन हैं, बहुत टॉक्सिक हैं। वो अपनी हरकतों से सामने वाले को उकसा देती है, उन्हें गुस्सा दिलाती है, और बुरा साबित करती है।

    खबरें और भी

    'फलक के साथ गेम खेलो और अच्छी साइड दिखाओ'

    अपने बारे में बुराई सुनकर जिया चुप नहीं रह पातीं। वह जैसे ही पूजा को चुप कराने के लिए बीच में बोलती हैं, पूजा उन्हें 'शटअप' कहकर चुप करा देती हैं। इसके बाद पूजा कहती हैं कि तुम फलक के साथ गेम खेलो, अच्छी साइड दिखाओ। मुझे मूर्ख नहीं बना सकती। अभिषेक के साथ अच्छी बनी, और फिर उसे गाली दो। पूजा ने ये भी कहा कि जिया सबको भड़काती हैं। जहां भी जाती हैं, जहर फैलाती हैं। पूजा यह भी कहती हैं कि जिया बच्चों की तरह बर्ताव करती हैं।