विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये अभिनेता तो एयरपोर्ट पर कूद-फांद करता है, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- ज़रा बच के!

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 30 Nov 2018 11:28 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 02:50 PM (IST)

उनका यह अंदाज़ देखकर आपको बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की याद आ सकती है।

ये अभिनेता तो एयरपोर्ट पर कूद-फांद करता है, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- ज़रा बच के!
ये अभिनेता तो एयरपोर्ट पर कूद-फांद करता है, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- ज़रा बच के!

मुंबई। चाहे छोटे पर्दे का स्टार हो या बड़े पर्दे का, स्टार तो स्टार होता है। आज हम बात करेंगे छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता गुरमीत चौधरी की। बता दें कि गुरमीत साल 2008 में इमेजिन टीवी पर आने वाले शो ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभा कर पॉपुलर हुए थे।

बहरहाल, गुरमीत चौधरी की लेटेस्ट तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं। इन तस्वीरों में गुरमीत का एक अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा है। वो बिल्कुल मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं और कैमरे पर एक्शन करते हुए बिल्कुल अलग रंग में कैद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा के बर्थडे की धूम, काजोल समेत इन अभिनेत्रियों की मौजूदगी रही ख़ास

आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में गुरमीत एयरपोर्ट पर लगे फेंस को कूद कर पार करने की कोशिश कर रहे हैं! 

एक, दो और तीन.. और आप देख सकते हैं गुरमीत किस तरह हवा में उछल कर फेंस को पार कर गए। यह सभी तस्वीरें इसलिए ख़ास हैं क्योंकि आमतौर पर स्टार्स की इस तरह की तस्वीरें कम ही आती हैं और वो भी एयरपोर्ट पर यूं एक्शन मूड में तो शायद ही! 

गुरमीत यहीं नहीं रुके। वो एक के बाद एक कई स्टंट करते कैमरे में कैद हुए। इस तस्वीर में देखिये वो किस तरह से जंप लगा रहे हैं! वाकई कमाल है। यह तस्वीरें उनके उत्साह और ज़िन्दादिली की गवाही देती हैं। गुरमीत चौधरी का यह अंदाज़ देखकर आपको बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की याद आ सकती है। 

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की 'जुम्मा चुम्मा गर्ल' किमी काटकर को आज भूल गए सब, अब दिखती हैं ऐसी

बहरहाल, बता दें कि गुरमीत चौधरी पिछले 15 साल से ग्लैमर की दुनिया से जुड़े हुए हैं। 'रामायण', 'पुनर्विवाह' जैसे लोकप्रिय टीवी शो के अलावा कई रियल्टी शोज़ का हिस्सा भी रहे हैं। 'झलक दिखला जा' 5 के विजेता भी रहे हैं। साल 2011 में उन्होंने अभिनेत्री और अपनी रामायण की अपनी को-स्टार देबिना बनर्जी से शादी कर ली। बाद में वो कुछ फ़िल्मों में भी नज़र आये। हाल ही में आप सबने उन्हें जेपी दत्ता की फ़िल्म 'पलटन' में भी देखा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।