Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Roadies 19 के सेट पर आपस में भिड़े प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती, धमकी देने के लगाए आरोप !

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 11 May 2023 07:18 PM (GMT+05:30)

    Roadies 19 रोडीज सीजन 19 से रिया छोटे पर्दे पर एंट्री ले रही हैं। कहा जा रहा शो में वह जज के तौर पर नजर आएंगी। खबरों के अनुसार अब रिया और प्रिंस नरूल ...और पढ़ें

    Roadies 19, rhea chakraborty, prince narula, photo Credit Instagram
    Roadies 19, rhea chakraborty, prince narula, photo Credit Instagram

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Roadies 19: टीवी का मोस्ट रियलिटी शो रोडीज सीजन 19 (Roadies 19) पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। हाल ही में शो का प्रोमो भी रिलीज हुआ है। इस शो में रिया चक्रवर्ती भी नजर आने वाली हैं। रोडीज सीजन 19 से रिया छोटे पर्दे पर एंट्री ले रही हैं। कहा जा रहा शो में वह जज के तौर पर नजर आएंगी। खबरों के अनुसार अब रिया को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है। एक्ट्रेस ने शो के दूसरे जज प्रिंस नरूला पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

    रिया ने दर्ज कराई शिकायत !

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस पर रिया ने गलत शब्दों का इस्तेमाल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा यह भी गया है कि रिया ने प्रिंस के खिलाफ स्टाफ से शिकायत भी की है। इस पूरे बवाल के बाद प्रिंस शो की शूटिंग छोड़कर चले गए है। इससे पहले रिया है गौतम के साथ भी झगड़ा हुआ था, लेकिन  दोनों ने अपनी इस लड़ाई को आपस में सुलझा भी लिया है। वहीं प्रिंस और रिया के मामले में अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।  

    गौतम और प्रिंस ने किया था सपोर्ट

    बता दें,  जब से रिया चक्रवर्ती को इस शो का जज बनाने की खबर सामने आई थी तो फैंस काफी निराश हुए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। एक यूजर ने लिखा था, रोडीज के इतने बुरे दिन आ गए कि अब इसको ले लिया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था,  यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं। जबकि सुशांत सिंह केस में रिया का नाम आने के बाद गौतम और प्रिंस ने अभिनेत्री का सपोर्ट किया था।  

    /> 

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    दिल्ली में हुए थे ऑडिशन

    हाल ही में दिल्ली में एमटीवी शो रोडीज के सीजन 19 के लिए कर्म या कांड ऑडिशन प्रोसेस हुई, जिसमें रोडीज में गैंग लीडर की भूमिका में नजर आने वालीं रिया चक्रवर्ती भी मौजूद थी। अब देखना होगा रिया इस विवाद पर को रिएक्शन देती है या नहीं।

    खबरें और भी