यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepika Padukone के बाद इस एक्ट्रेस ने भी पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस देख लट्टू हुए फैंस
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की तरह, एक और सेलिब्रिटी कपल ने आखिरकार फैन्स के साथ ...और पढ़ें
-1762400127181_m.webp)
युविका और प्रिंस की बेटी एकलीन (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
एक साल की हुई एकलीन
गुरु पुरब पर दिखाया बेटी का चेहरा
शादी के छह साल बाद हुआ पिता बने प्रिंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों 5 नवंबर को पूरे देश में गुरु पुरब धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर प्रिंस नरुला अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। यहां उन्होंने पहली बार गुरुनानक जयंती के मौके पर बेटी एकलीन का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया।
एक साल की हुई प्रिंस-युविका की बेटी
कपल ने बेटी के जन्म के बाद से ही उसका चेहरा छुपाकर रखा था अब जब वो एक साल की हो गई है तो कपल ने खुद ही बेटी का चेहरा जनता के सामने रिवील किया। इस दौरान प्रिंस अपनी नन्ही परी को गोद में लिए नजर आए। उन्होंने सफेद कुर्ता पहना हुआ था और प्यारी एकलीन सफेद रंग की खूबसूरत फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं युविका ने लाल रंग का खूबसूरत सलवार सूट पहना था। परिवार ने खुशी-खुशी पैपराज़ी के लिए पोज दिए। युविका ने सम्मान में हाथ जोड़े और नन्ही एकलीन को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। एकलीन की क्यूटनेस ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें- युविका चौधरी-प्रिंस नरूला के घर में हुई चोरी, कीमती सामान लेकर फरार नौकरानी, एक्ट्रेस ने बताई परेशानी
बर्थडे पर शेयर की थी फोटोज
अभी कुछ दिन पहले ही प्रिंस और युविका ने साथ में बेटी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था। फोटो शेयर करते हुए प्रिंस ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी बेबी डॉल ekleennarula_ मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरी बेबी। तुमने अपनी खूबसूरत मुस्कान से मेरी जिंदगी बदल दी है, पापा आपके लिए सब करेंगे, आपका सब कहेंगे अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करें, आप सभी को सम्मान दो या पूरी रोडी बनाओ, मेरी बेटी फाइटर बनो, मम्मा की जान और पापी की जिंदगी।"

छह साल बाद हुआ बेटी का जन्म
बेस्ट टाइम होता है जब आप मम्मी और पापा बोलतो हो, सब रुक जाता है। आई लव यू माई बेबी। युविका और प्रिंस की लव स्टोरी बिग बॉस 9 से शुरू हुई थी। कुछ साल डेटिंग के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर, 2018 को शादी कर ली थी। शादी के 6 साल बाद कपल के घर 19 अक्टूबर, 2024 को बेटी एकलीन का जन्म हुआ।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।