Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prince Narula ने Roadies Season 20 में एंट्री के लिए कंटेस्टेंट से ली रिश्वत? एक्टर बोले - 'हम बिकाऊ हैं'

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 06:07 PM (IST)

    रियलिटी शो रोडीज डबल क्रास में प्रिंस नरूला पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया गया है। एक कंटेस्टेंट ने आरोप लगाया कि प्रिंस ने उनसे 20 लाख रुपये लिए। वहीं इ ...और पढ़ें

    प्रिंस नरुला और युविका चौधरी पर लगे आरोप (Photo: Instagram)
    प्रिंस नरुला और युविका चौधरी पर लगे आरोप (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी टीवी स्टार और रोडीज के मेंटर प्रिंस नरूला कंट्रोवर्सी का शिकार होते हुए नजर आ रहे हैं। एडवेंचर रियलिटी शो रोडीज डबल क्रॉस के लेटेस्ट एपिसोड में ऑडिशन देने आए एक कंटेस्टेंट ने प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

    प्रतियोगी ने क्या लगाया आरोप?

    कंटेस्टेंट का दावा है कि प्रिंस ने उन्हें शो में हिस्सा दिलाने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये लिए। उनके इस दावे से शो के होस्ट रणविजय सिंघा और खुद प्रिंस और उनकी पत्नी हैरान हैं। प्रिंस फिलहाल रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया और एल्विश यादव के साथ टीवी रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं रणविजय सिंह इस शो को होस्ट करते हैं।

    यह भी पढ़ें: MTV Roadies के सेट पर चक्कर खाकर गिरी गैंग लीडर Neha Dhupia, अब बताया हेल्थ अपडेट

    प्रिंस ने सभी दावों से किया इनकार

    यह सब तब शुरू हुआ जब रणविजय ने एक कंटेस्टेंट की फाइल खोली, जिसमें चौंकाने वाले आरोप सामने आए। उन्होंने बताया कि प्रिंस ने रोडीज में एक कंटेस्टेंट को गारंटी स्पॉट देने के बदले में पैसे लिए। हालांकि, प्रिंस ने इन दावों का खंडन किया और कहा,“मेरा भाई पिछले पांच साल से आ रहा है ऑडिशन देने और पिछले साल के बाद उसने आखिरकार बंद किया ऑडिशन देना क्योंकि उसका नहीं हुआ! और मैंने किसी को नहीं बोला कि मेरा भाई आ रहा है प्लीज देखना, खुद ऑडिशन दे और आ।"

    प्रिंस की पत्नी का भी नाम आया सामने

    यूट्यूब पर इसका प्रोमो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जहां एक कंटेस्टेंट ने प्रिंस पर रोडीज ऑडिशन में जगह बनाने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे कंटेस्टेंट ने दावा किया कि उसने युविका चौधरी के जरिए प्रिंस नरूला से संपर्क किया था। पत्नी का नाम आते ही प्रिंस नरुला आग बबूला हो गए।

    खबरें और भी

    मामले की तह तक जाने के लिए मुख्य आरोपी कुशधीर को बुलाया गया। हालांकि,उन्होंने पैसे लेने की बात से पूरी तरह इनकार किया, और खुलासा किया कि पूरा विवाद अफवाहों और गलत सूचनाओं की वजह से था। प्रिंस गुस्से में कहते हैं,“तुझे लगता है हम बिकाऊ हैं।”

    यह भी पढ़ें: खत्म हुई दूरियां! Prince Narula और Yuvika Chaudhary की तस्वीरें देख फैंस हुए शॉक्ड, बेटी संग मनाई पहली लोहड़ी