Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'रिश्ते से ज्यादा ब्लॉग जरूरी है...' Prince Narula और Yuvika के रिश्ते में आई दरार? लगाया झूठ बोलने का आरोप

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 12:32 PM (IST)

    प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी के रिश्तों में दरार आ गई है। सरेआम कपल एक दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए इल्जाम लगा रहे हैं। प्रिंस ने अपने बर्थडे पर एक व् ...और पढ़ें

    प्रिंस और युविका चौधरी के बीच बढ़ी दूरियां
    प्रिंस और युविका चौधरी के बीच बढ़ी दूरियां

    HighLights

    1. 2018 में हुई थी प्रिंस- युविका की शादी
    2. बिग बॉस से शुरू हुआ था इश्क
    3. एक बेटी के माता-पिता हैं कपल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। एक तरफ जहां एक्टर के घर में खुशियां आई हैं वहीं ऐसा लगता है कि उनका रिश्ता इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है।

    इनके रिश्तों में दरार आती दिखाई दे रही है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट इसी ओर इशारा कर रही हैं। बीते दिनों लोगों ने प्रिंस को डिलीवरी के वक्त युविका के साथ ना रहने पर ट्रोल किया जा रहा था। इस पर प्रिंस नरूला ने एक ब्लॉग बनाया और बताया कि उनको डिलीवरी के बारे में बताया नहीं गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें एक दोस्त से इस बारे में पता चला तो वो तुरंत शूट छोड़कर आए और हॉस्पिटल पहुंचे।

    युविका ने ब्लॉग शेयर कर दी जानकारी

    इसका जवाब युविका ने भी एक ब्लॉग के जरिए दिया। उन्होंने एक ब्लॉग शेयर किया जो उनकी डिलीवरी से पहले का है, इसमें वो प्रिंस से वीडियो कॉल करती दिखाई दे रही हैं। ये युविका का इशारा था चुपचाप रहकर जवाब देने का।

    यह भी पढ़ें: हॉस्पिटल से Yuvika Chaudhary ने दिखाई न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक, पापा की गोद में दिखी लाडली

    प्रिंस ने लगाया झूठ बोलने का आरोप

    अब प्रिंस ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ लिखकर पोस्ट किया है जोकि फिर से इस ओर इशारा कर रहा है कि दोनों पति पत्नी के बीच ये सवाल-जवाब वाला खेल चल रहा है। प्रिंस ने लिखा- 'कुछ लोग ब्लॉग्स में झूठ बोलकर सच बन जाते हैं, कुछ लोग चुप रहकर गलत साबित हो जाते हैं। इस जमाने में रिश्ते से ज्यादा ब्लॉग जरूरी है। इसी के साथ प्रिंस ने जया किशोरी की एक के एक पोस्ट को भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि मानसिक शांति के लिए चुप रहना पड़ता है, भले ही उसमें किसी और की गलती क्यों ना हो।' इस पर टिप्पणी करते हुए, प्रिंस ने कहा, "बिल्कुल सच।"

    खबरें और भी

    डिलीवरी के बाद मां के घर चली गईं युविका

    वहीं इन अफवाहों को और हवा तब मिली जब प्रिंस के बर्थडे पर युविका को उनसे दूर-दूर देखा गया। युविका डिलीवरी के बाद 45 दिनों के लिए अपनी मां के घर चली गई हैं। उनका कहना है कि ये एक ट्रेडिशन है। प्रिंस का कहना है कि बेबी के वेलकम के लिए उन्होंने पूरा घर सजाया था लेकिन युविका यहां नहीं आईं। वहीं दादा-दादी पोती की झलक देखने के लिए तरस गए।

    यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर Prince Narula बने पापा, 41 साल की Yuvika Chaudhary ने नन्ही राजकुमारी को दिया जन्म