Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Finale के बाद अलग हो जाएंगे प्रियंका और अंकित? सलमान खान की वजह से इस कपल ने लिया ये बड़ा फैसला?

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 01:49 AM (IST)

    Bigg Boss 16 Finale बिग बॉस के फिनाले से पहले अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। वो ये कि अंकित और प्रियंक ...और पढ़ें

    Priyanka Chahar Choudhary and Ankit gupta separate after Bigg Boss 16 Finale
    Priyanka Chahar Choudhary and Ankit gupta separate after Bigg Boss 16 Finale

    नई दिल्ली, जेएनएन।Bigg Boss 16 Finale:  बिग बॉस 16 का फिनाले कई मायनों में काफी खास रहने वाला है। घर में एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी, जिसमें अंकित गुप्ता भी शामिल हैं। अंकित और प्रियंका की बॉन्डिंग जग जाहिर और अब दोनों फिनाले में एक रोमांटिक डांस करते नजर आएंगे। इन दोनों के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, ये जोड़ा बिग बॉस 16 फिनाले में अलग होने की घोषणा करने वाला है। आज की शाम के बाद इन दोनों के रास्ते अलग हो जाएंगे।

    अलग हो जाएंगे अंकित और प्रियंका?

    अंकित और प्रियंका को लेकर खबरें सामने आईं हैं कि ये कपल बिग बॉस 16 फिनाले के बाद से एक-दूसरे से उचित दूरी बना लेगा। इन दोनों को लगता है कि साथ में इनका कोई भविष्य नहीं है, इसलिए अलग हो जाना ही ठीक फैसला है। अंकित और प्रियंका, एक साथ आज आखिरी बार नजर आने वाले हैं। इनके फैंस काफी निराश हैं क्योंकि लोगों को इनकी जोड़ी पसंद आती थी। अंकित जितने शांत हैं, प्रियंका उतनी ही मुखर।

    आज आखिरी बार साथ आएंगे नजर

    बता दें प्रियंका और अंकित ने शो में एक साथ प्रवेश किया और उनकी केमिस्ट्री सबसे अधिक चर्चा में रही। प्रियंका को तब झटका लगा जब अंकित ने उनसे कहा कि वो इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि वो दोनों दोस्त ही बनकर रहें। तो क्या प्रियंका ने अब दुनिया की सुनने और अंकित से दूर रहने का फैसला किया है?

    सलमान खान ने दी थी सलाह

    हालांकि पहले खबरें आई थी कि प्रियंका और अंकित शादी करने वाले हैं। शो में आए प्रियंका के भाई ने भी यहीं कहा कि उन्हें और परिवार को इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रियंका को पहले खुद ये फैसला लेना होगा कि वो शादी के लिए तैयार हैं कि नहीं। तो वहीं अंकित ने कई बार शो में कहा कि उन्हें शादी जैसी किसी चीज पर भरोसा नहीं है और वो कभी शादी नहीं करना चाहते हैं। सलमान खान ने भी इन दोनों को कुछ ऐसी ही सलाह दी थी। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    Bigg Boss 16 finale live updates: प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे या एमसी स्टैन! कौन बनेगा बिग बॉस 16 का विनर?

    Bigg Boss 16 Winner: फिनाले से पहले लीक हुआ रिजल्ट, प्रियंका नहीं बल्कि इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट