Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chahar Choudhary ने पूरा किया अपना ये बड़ा सपना, वायरल हुई तस्वीर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 11 Apr 2023 06:36 PM (IST)

    Priyanka Chahar Choudhary New Car प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) अब एक-एक कर अपने सारे सपने पूरे करती नजर आ रही है। बिग बॉस 16 से घ ...और पढ़ें

    Priyanka Chahar Choudhary, Vikkas Manaktala, Priyanka Choudhary Instagram, Priyanka Priyanka Chahar TV Shows, Priyanka Chahar New Car
    Priyanka Chahar Choudhary, Vikkas Manaktala, Priyanka Choudhary Instagram, Priyanka Priyanka Chahar TV Shows, Priyanka Chahar New Car

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Priyanka Chahar Choudhary New Car: बिग बॉस 16 से घर-घर में फेमस हो चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) इन दिनों सातवें आसमान पर है। एक्ट्रेस अब अपने सपने पूरे करती नजर आ रही है। दरअसल, प्रियंका ने हाल ही में  एक लग्जरी कार खरीदी है।

    प्रियंका ने खरीदी नई कार

    प्रियंका ने एक ब्रांड न्यू कार खरीदी है। इसकी एक झलक बिग बॉस कंटेस्टेंट विकास मनकतला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर में ब्रांड न्यू कार पर बैठे विकास के एक साइड में प्रियंका और दूसरे साइड में उनकी वाइफ गुंजन नजर आ रही हैं। ब्लू आउटफिट में प्रियंका विक्टरी का साइन बनाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ विकास ने कैप्शन में लिखा है, “मुबारक हो लड़की.” इसे प्रियंका ने भी रीशेयर किया है।

    अब घर की तलाश में प्रियंका

    ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा, "मैं यहां मुंबई में हूं और यहीं रहना चाहती हूं। इन दिनों में मुंबई शहर में घर ढूंढ रही हूं। मेरे पास घर और कार नहीं थी, लेकिन अब मैंने कार खरीद ली है। मैं पहले भी मुंबई में रही हूं, लेकिन जब से मैं घर से बाहर आई हूं शहर का माहौल बिल्कुल अलग है।"

    प्रियंका को मिले कई शो के ऑफर

    ‘बिग बॉस 16’ से निकलने के बाद एक्ट्रेस को कई शो के ऑफर आने शुरू हो गए हैं। एकता कपूर के 'लॉक अप' के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं, रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'खतरों के खिलाड़ी' की अगली फ्रेंचाइजी का ऑफर किया गया है, लेकिन खबर है कि एक्ट्रेस ने इस शो को मना कर दिया है।

    खबरें और भी

    वेब सीरीज में आएंगी नजर

    हाल ही में प्रियंका एक्टर अंकित गुप्ता के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। बिग बॉस में आने से पहले दोनों टीवी शो 'उडारियां' में नजर आए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि उनकी जोड़ी जल्द ही एक वेब सीरीज में भी नजर आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनटाइटल्ड वेब सीरीज में प्रियंका मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।