Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shiv Thakare को झूठा कहने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं प्रियंका, फैंस बोले- डेट की बात मानने में शर्म आ रही है?

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 12:11 PM (IST)

    Priyanka called Shiv Thakare Liar हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने शिव ठाकरे को झूठा कहा। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर अब वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही ...और पढ़ें

    Priyanka Chahar choudhary, Shiv Thakare, Priyanka Call Shiv a liar, Priyanka Shiv Dinner date
    Priyanka Chahar choudhary, Shiv Thakare, Priyanka Call Shiv a liar, Priyanka Shiv Dinner date

    नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 के खत्म हुए 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन लगता है कि घर के अंदर की दुश्मनी अभी भी लोग भूले नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे की। पहले दिन से इन दोनों के बीच नहीं बनी और बाहर आकर भी ये एक दूसरे पर इल्जाम लगाने से नहीं चूक रहे हैं। अब तो हद ही हो गई है, प्रियंका ने शिव को झूठा कह दिया है।

    प्रियंका ने शिव को कहा झूठा

    दरअसल, पिछले दिनों मीडिया के साथ इंटरव्यू में शिव ठाकरे ने कहा कि वो और प्रियंका डिनर डेट पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका का कॉल आया था और उसने मिलने के लिए कहा, तो अब हम जल्द ही एक डिनर डेट पर मिलने वाले हैं। दोनों के फैंस तो ये सुनकर खुशी से उछल पड़े की उन्हें शिव और प्रियंका को एक साथ देखना का मौका मिलने वाला है। पर अब प्रियंका ने शिव के इस दावे की हवा निकाल दी है।

    भड़के फैंस

    अपने दोस्तों के साथ स्पॉट हुई प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या आप और शिव जल्द मिलने वाले हैं? तो प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि नहीं बिल्कुल नहीं, शिव बस ऐसे ही झूठी अफवाहें फैला रहा है। प्रियंका ने आगे कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ, हम मिलने वाले होंगे, तब आपको जरूर बता दिया जाएगा। मीडिया वालों ने फिर पूछा, इसका मतलब है कि शिव झूठ बोल रहे हैं। तो उन्होंने जवाब दिया कि हां और क्या...। शिव के फैंस का कहना है कि खुद प्रियंका ने शिव को कॉल करके डेट फिक्स किया और अब मुकर रही हैं। 

    लोगों ने किया ट्रोल

    बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद प्रियंका को लेकर काफी सारी खबरें आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका और अंकित जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परी को शाह रुख खान की फिल्म डंकी में एक रोल मिला है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 Contestants List: लीक हुए इन 7 कंटेस्टेंट्स के नाम, रोहित शेट्टी की सामने निकलेगी चीख

    Naagin 7: प्रियंका या सुम्बुल नहीं, बल्कि कोई और है एकता कपूर की नई नागिन, मिलने वाला है 440 वोल्ट का झटका