Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chahar Choudhary: संघर्ष से भरी रही जिंदगी, परिवार की मदद के लिए स्कूल के दिनों में उठाया बड़ा कदम

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 11:00 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chahar Choudhary बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी धूम मचा रही हैं पर उनकी जिंदगी हमेशा से ऐसी नहीं थी। काफी संघर्षों के बाद प्रियंका के हिस ...और पढ़ें

    Priyanka Chahar Choudhary Career Priyanka Chahar Choudhary journey Priyanka Chahar Choudhary Family
    Priyanka Chahar Choudhary Career Priyanka Chahar Choudhary journey Priyanka Chahar Choudhary Family

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 16 का जब भी जिक्र आएगा तो आपके जेहन में एक नाम जरूर आएगा, वो है प्रियंका चाहर चौधरी का...' ये बिग बॉस के शब्द थे जब उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को उनका जर्नी वीडियो दिखाया तो। प्रियंका अब देश के घर-घर में एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। शो के विनर के तौर पर उन्हें देखा जा रहा है। खबर है कि प्रियंका को सलमान खान और शाह रुख खान के साथ एक फिल्म भी मिल चुकी है। पर क्या उनके लिए वक्त हमेशा ऐसा ही था... तो जवाब होगा कि नहीं।

    संघर्ष में बीती प्रियंका की जिंदगी

    हाल ही में शालीन से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि उन्होंने कभी इस इंडस्ट्री में आने का नहीं सोचा था। उनके परिवार से इसमें कोई नहीं है। उन्होंने कहा 11वीं क्लास में ही मैंने एंकरिंग की शुरुआत की थी, ताकि फैमिली को सपोर्ट कर सकूं। फिर कुछ मॉडलिंग के असाइनमेंट मिल गए। शालीन ने प्रियंका के इस जज्बे की काफी तारीफ की कि वो अपनी फैमिली की हेल्प के लिए बचपन से सोचती थीं।

    छोटी उम्र में किया ये काम

    प्रियंका का असली नाम परी चौधरी है, लेकिन न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर उन्होंने अपना नाम परी से प्रियंका कर लिया। प्रियंका को अपने करियर की शुरुआत में कुछ टीवी शो होस्ट करने को मिले, जिसके बाद उन्होंने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। साल 2019 में इन्हें टीवी सीरियल गठबंधन में देखा गया। इसी साल प्रियंका ने बोल्ड कंटेंट वाले उल्लू ऐप में एक वेब सीरीज में काम किया, जिसका नाम था 3G Gaali Galoch Girls।

    एडल्ट फिल्मों में भी आ चुकी हैं नजर

    प्रियंका चाहर चौधरी 'पेंडिंग लव', 'लतीफ टू लादेन' और 'कैंडी ट्विस्ट' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकीं हैं। लेकिन उन्हें असली पहचान कलर्स के शो उड़ारियां से मिली। जिसके बाद अब वो बिग बॉस 16 में धूम मचा रही हैं। बीबी 16 की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं- प्रियंका चाहर और उनकी शो जीतने की पूरी उम्मीद है। प्रियंका अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली सदस्य हैं, इसका जिक्र वो शो में भी कर चुकी हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका चाहर चौधरी हैं बिग बॉस 16 की फिक्स विनर? इस एक्स कंटेस्टेंट ने दिए पक्के सबूत

    ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Voting Trends: शिव-प्रियंका को पछाड़ ये कंटेस्टेंट निकला आगे, आखिरी वक्त पर वोट्स ने पलट दिया गेम