यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Chahar Choudhary का होम टाउन में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें वीडियो
Priyanka Chahar Choudhary welcome In Chandigarh बिग बॉस 16 में नजर आ चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) शनिवार को अपने होम टाउन चं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary welcome In Chandigarh: 'बिग बॉस 16' का खिताब एमसी स्टैन (MC Stan) ने अपने नाम किया है। फिनाले में शिव ठाकरे और एमसी स्टेन के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को भी कड़ी टक्कर देते देखा गया था, लेकिन उन्होंने शो की ट्रॉफी न जीत हो लेकिन लोगों के दिलों को खूब जीता। 12 फरवरी को शो खत्म हो गया था। वहीं अब करीब 10 दिन बाद प्रियंका अपने होम टाउन चंडीगढ़ पहुंची। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
चंडीगढ़ पहुंची प्रियंका चाहर चौधरी
सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि प्रियंका चंडीगढ़ में एयरपोर्ट पर पहुंचीं, तो वहां उनका भव्य स्वागत हुआ। उनके चाहने वालों ने उनके आने की खुशी में ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका काफी खुश नजर आईं और उन्होंने खूब डांस भी किया।
View this post on Instagram
जल्द म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
खबरों की माने तो प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ में प्रियंका अंकित संग अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग करेंगे। बता दें, अंकित को एक नया शो मिला है, जिसमें वह लीड रोल प्ले कर रहे हैं।
अब फैंस बेसब्री से दोनों को एक साथ एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। इसके बाद यह भी चर्चा रही है वह एकता कपूर के 'लॉक अप 2' में देखी जाएंगी। उन्हें इस शो के लिए भी अप्रोच किया गया है।
खबरें और भी
मुंबई में घर ढूंढ रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी
बिग बॉस के शो से बाहर आने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी मुंबई में घर ढूंढ रही हैं। इससे पहले वह चंडीगढ़ी में थीं, जहां 'उडारियां' की शूटिंग हुई थी। अब क्योंकि वह बिग बॉस से बाहर आ गई हैं और यह शो खत्म हो चुका है, ऐसे में इस शहर में उन्होंने अपने लिए घर की तलाश तेज कर ली है।