Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chahar Choudhary ने अंकित गुप्ता के साथ 'और क्या चाहिए' पर बनाया रोमांटिक वीडियो, पिघले फैंस के दिल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 04:47 PM (GMT+05:30)

    Priyanka Chahar Choudhary Video प्रियंका चहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अंकित गुप्ता के साथ रोमांटिक रील बनाते हुए द ...और पढ़ें

    Priyanka Chahar Choudhary Video, Priyanka Chahar Choudhary Video
    Priyanka Chahar Choudhary Video, Priyanka Chahar Choudhary Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary Video: बिग बॉस 16 में नजर आई प्रियंका चहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के साथ एक रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के गाने 'फिर और क्या चाहिए' पर रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता है।

    प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता का वीडियो किस गाने पर बना है

    प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 20 घंटे में 3 लाख 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर 12 सौ के लगभग कमेंट किए गए हैं। दोनों को एक ब्रिज पर खड़े होकर इस गाने पर रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता हैं। इसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

    प्रियंका चहर चौधरी ने रील वीडियो पर क्या लिखा है?

    प्रियंका चहर चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,

    "यह हसीं वादियां, ये खुला आसमां और वहां हम दोनों। एक रील तो बनती है ना।"

    उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इस पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक में लिखा है, "मेरी पसंदीदा जोड़ी।" एक ने लिखा है, "पावर कपल।" गौरतलब है कि बिग बॉस 16 से दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आने लगी है। फैंस के बीच दोनों काफी पसंद किए जाते हैं। दोनों अभी तक 'अच्छे दोस्त' होने का दावा करते है। हालांकि, फैंस का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

    प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता को किस शो से हुए है फेमस?

    प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता को उदारियां शो से काफी लोकप्रियता मिली है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। एक्ट्रेस ने कई शो में काम किया है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। बिग बॉस 16 से प्रियंका और अंकित को काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका चहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और वीडियो भी शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

    खबरें और भी