Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chahar Choudhary Video: बिग बॉस से बाहर आते ही प्रियंका ने बोल्डनेस से लगाई आग, एक चादर में लिपटी...

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 16 Feb 2023 11:56 AM (IST)

    Priyanka Chahar Choudhary Video बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद ही बोल्ड ...और पढ़ें

    Actress Priyanka Chahar Choudhary Video, Instagram Post
    Actress Priyanka Chahar Choudhary Video, Instagram Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Video: प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 हारकर भी फैंस की चहेती बन हुई हैं। शो के बाद भी एक्ट्रेस लगातार चर्चा बटोर रही हैं। अब उनके एक बोल्ड वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचाया हुआ है। वीडियो में प्रियंका बेहद बोल्डनेस लुक में नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Archana Gautam Video: बिग बॉस के बाहर भी हुई अर्चना गौतम की छीछालेदर, पार्टी में एक छोटी गलती पड़ी भारी

    बेशर्म हुईं प्रियंका चाहर

    प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस 16 के पूरे सीजन में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शो में एक्ट्रेस नया-नया कॉन्टेंट देती रहती थीं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती थीं। अब शो खत्म हो चुका है, लेकिन फैंस अभी भी प्रियंका के खुमार से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में लोग एक्ट्रेस के पुराने वीडियो और फोटो खंगालकर ला रहे हैं।

    एक चादर में लिपटी दिखीं एक्ट्रेस

    इंस्टाग्राम पर प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने ये वीडियो 2020 में शेयर किया था, जिसमें वो सिर्फ चादर लपेटे कॉफी का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका बेड से उठकर अपनी हॉट कॉफी का मग उठाते हुए दिख रही हैं। सफेद चादर में लिपटी प्रियंका कमरे की खिड़की के पास खड़ी खूबसूरत नजारे को एंजॉय कर रही हैं। यहां देखें वीडियो...

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

    शाह रुख के साथ नजर आएंगी प्रियंका ?

    प्रियंका चाहर चौधरी जब बिग बॉस के घर में थीं तब उन्हें लेकर खबरें सामने आई थी कि एक्ट्रेस को शाह रुख खान की फिल्म डंकी में कास्ट किया गया है। ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद प्रियंका ने इस अफवाह का खंडन किया। प्रियंका ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें कोई आइडिया नहीं है कि बाहर क्या खबरें चल रही है। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे शाह रुख खान सर की फिल्म को लेकर कुछ भी पता नहीं है क्योंकि मैं अभी-अभी शो से बाहर आई हूं और किसी से भी बात करने का मौका नहीं मिल पाया है। सलमान खान सर ने मुझसे शो के बाद मिलने के लिए कहा था, लेकिन अभी सिर्फ इतना ही है। शाह रुख खान और सलमान खान सर दोनों मेरे लिए भगवान की तरह है। मुझे ऑफर्स के बारे में अभी कोई आइडिया नहीं है।"  

    खबरें और भी