यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अजीबों-गरीब लुक में सड़क पर घूमती दिखीं Priyanka Chahar Choudhary, हालत देख अंकित गुप्ता भी होंगे हैरान
Priyanka Chahar Choudhry के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। जब भी सोशल मीडिया पर उनकी कोई वीडियो सामने आती है तो फैंस उस पर प्यार लुटाने से बिल्कुल ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका चाहर चौधरी को ये क्या हो गया
- प्रियंका चाहर चौधरी का ये वीडियो हुआ वायरल
- सोशल मीडिया पर सताई फैंस को चिंता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की दुनिया से एक लंबे समय से जुड़ी हुईं हैं। उन्होंने कई टीवी शोज मिले, लेकिन सीरियल 'उड़ारिया' में उन्हें 'तेजो' के रूप में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस सीरियल के बाद प्रियंका ने सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 16 में हिस्सा लिया, जिसने उनके करियर में चार चांद लगा दिए।
शो के बाद से ही प्रियंका चाहर सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों की रानी बन गयी। वह जब भी कोई फोटो डालती, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती। अब हाल ही में प्रियंका चाहर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस परेशान हो रहे हैं और एक्ट्रेस को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी का लुक देख हुए फैंस परेशान
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: मस्ती के रंग में डूबे Priyanka Chahar Choudhary और Ankit Gupta, कपल की होली पार्टी फोटोज ने मचाया धमाल
इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका चाहर दूर गंदे से कपड़े पहने कहीं से चली आ रही हैं, उनके कपड़ों पर मिट्टी लगी है और बाल पूरी तरह से बिखरे हुए हैं।चलते-चलते वह अचानक होटल के पास पहुंचती हैं, जहां सिक्योरिटी गार्ड उन्हें रोक देते हैं। इस वीडियो को देखकर जहां कुछ फैंस हैरान हो गए हैं, तो वहीं कुछ लोगों को इस बात का अंदाजा हो गया है कि ये लुक प्रियंका की अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का है।
खबरें और भी
प्रियंका चाहर चौधरी के इस गाने में आएंगी नजर
प्रियंका चाहर चौधरी को छोटे पर्दे पर देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वह फिलहाल डेली सोप में भले ही नजर नहीं आ रही हों, लेकिन म्यूजिक वीडियो के जरिए वह अपने चाहने वालों का मनोरंजन कर रही हैं। प्रियंका रणदीप हुड्डा के बाद अब एक और म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी, जिसका टाइटल है 'दोस्त बनके'।
इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो इस गाने का ही हिस्सा है। इस गाने में राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी है। जिन लोगों को ये अंदाजा है कि ये प्रियंका चाहर के गाने का लुक है, वो इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।