Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chahar Choudhary और शिव ठाकरे को देखकर जलभुन जाएंगे अंकित गुप्ता, झगड़ा छोड़कर शुरू होगा रोमांस

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 10:30 AM (IST)

    Priyanka Chahar Choudhary प्रियंका चहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच बिग बॉस 16 में खूब झगड़ा देखने को मिला। हालांकि फैंस की हमेशा से यही चाहत थी कि ये दोन ...और पढ़ें

    Priyanka Chahar Choudhary Will Romance With Shiv Thakare in Web Series Ankit Gupta Might Be Jealous Report/Instagram
    Priyanka Chahar Choudhary Will Romance With Shiv Thakare in Web Series Ankit Gupta Might Be Jealous Report/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary-Shiv Thakare: प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता के रोमांस ने बिग बॉस 16 में जहां खूब सुर्खियां बटोरी, तो वहीं दूसरी तरफ शिव ठाकरे संग भी प्रियंका का बिग बॉस के घर में खूब झगड़ा देखने को मिला।

    दोनों के बीच पूरे सीजन में बिल्कुल भी नहीं बनी। घर से बाहर आने के बाद भी दोनों एक छत के नीचे बहुत ही कम एक साथ दिखाई दिए। हालांकि, अब दोनों अपने झगड़े को खत्म करके जल्द ही रोमांस करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए दिखाई देंगे, जिसे देखकर अंकित गुप्ता पूरी तरह से जलभुन जाएंगे।

    शिव-प्रियंका एक-दूसरे संग करेंगे रोमांस

    शिव और प्रियंका एक-दूसरे को पसंद करे या ना करे, लेकिन ऑडियंस तो दोनों को साथ में देखने के लिए बेताब है। अब हाल ही टेलीवुड टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया कि दोनों को एक एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए साथ में काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक रोमांटिक वेब सीरीज में साथ में नजर आएंगे। दोनों की इस आगामी प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल मेकर्स से बातचीत चल रही है।

    हालांकि, अब तक शिव या प्रियंका की तरफ से किसी भी तरह की इस खबर पर पुष्टि नहीं की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    दोनों को मिला सलमान खान का साथ

    प्रियंका चहर चौधरी और शिव ठाकरे बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए हैं। शिव ठाकरे और प्रियंका चहर चौधरी आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस सीजन में प्रियंका और शिव ठाकरे ना सिर्फ टॉप 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार थे, बल्कि दोनों ही ऐसे कंटेस्टेंट थे, जिसे सलमान खान ने अपने साथ काम करने का ऑफर दिया है।

    प्रियंका और शिव दोनों सलमान खान की फिल्म में तो नजर आएंगे ही, लेकिन इसी के साथ वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो में भी खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे। ये शो जल्द ही ऑन एयर होगा।