यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2 के बाद Puneet Superstar करेंगे इस विवादित शो में एंट्री, बोले- 'कंगना रनोट से करूंगा शादी'
Puneet Superstar सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से पहले ही दिन एविक्ट हो चुके पुनीत सुपरस्टार अब एक और विवादित शो का हिस्सा बनने जा रहे ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस के बाद एक और विवादित शो में होगी पुनीत की एंट्री
- पुनीत सुपरस्टार करना चाहते हैं कंगना रनोट से शादी
- पुनीत सुपरस्टार ने अपकमिंग विवादित शो में हिस्सा बनने का किया एलान
नई दिल्ली, जेएनएन। Puneet Superstar In Lock Upp Season 2: सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार ने विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में पहले ही दिन तूफान ला दिया था और इसी वजह से वह 24 घंटे के अंदर शो से आउट भी हो गए थे। अब पुनीत एक और विवादित शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं और ये शो कोई और नहीं, बल्कि कंगना रनोट के द्वारा होस्ट किए जाने वाला 'लॉक अप सीजन 2' होगा।
लॉक अप 2 में होगी पुनीत की एंट्री
जी हां, पुनीत सुपरस्टार ने एलोएलो ऐप पर 'लॉक अप 2' में पार्टिसिपेट करने की घोषणा की है। पुनीत के इस एलान के बाद उनके चाहने वाले बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। वह कंगना रनोट के इस शो में पुनीत को देखने के लिए बेकरार हैं।
शो में हिस्सा लेने पर बोलते हुए पुनीत सुपरस्टार ने एलोएलो ऐप में कहा-
"वैसे मुझे बताने से मना किया गया था, लेकिन मैं यहां पर अनाउंस कर देता हूं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। दरअसल, मैं अब लॉक अप में आने वाला हूं। लॉक अप की तरफ से मेरे पास कई दिनों से ऑफर आ रहा था। अब मैं बहुत जल्द लॉक अप में जाने वाला हूं। आप लोग मुझे वहां देखने वाले हैं।"
कंगना रनोट के बारे में पुनीत ने कही ये बात
पुनीत सुपरस्टार ने 'लॉक अप' की होस्ट कंगना रनोट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा-
"सामने कंगना जी बैठी होंगी। जैसे ही मैं शो में एंट्री लूंगा, सबसे पहले मैं यही बोलूंगा कि कंगना जी मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं और आप भी मुझसे बहुत ज्यादा प्यार करती हो और उसके बाद प्यार हो जाएगा, हमारी शादी हो जाएगी और हमारे जैसे दो गोरे बच्चे होंगे।"
पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था डिलीट
'बिग बॉस ओटीटी 2' से पुनीत सुपरस्टार ने एक ही दिन में खूब लाइमलाइट बटोर ली थी। शो से निकलने के बाद भी वह लगातार चर्चा में थे। हाल ही में, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट हो गया। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन फॉलोअर्स थे। पुनीत का कहना है कि इंस्टाग्राम डिसेबल होने के बाद वह उदास महसूस कर रहे थे, इसीलिए उन्होंने ये अनाउंसमेंट की।
खबरें और भी
उन्होंने फैंस से वादा किया कि इंस्टाग्राम फिर से एक्टिव होने तक वह ऐलोऐलो ऐप पर एक्टिव रहेंगे।
कब शुरू होगा लॉक अप 2?
एकता कपूर का निर्मित शो 'लॉक अप' के पहले सीजन के हिट होने के बाद दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चर्चा है कि जल्द ही शो शुरू होगा, लेकिन अभी तक डेट सामने नहीं आई है।