यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रीम शेख के बाद Rahul Vaidya के साथ हुआ हादसा, आग की लपटों के बीच Laughter Chefs के सेट पर चीख पड़े सिंगर
टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ (Laughter Chefs) कम समय में ही दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। खाना बनाने के साथ-साथ सितारे दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ...और पढ़ें

HighLights
- राहुल वैद्य के साथ हुआ हादसा
- लाफ्टर शेफ के सेट पर चीखे राहुल
- राहुल वैद्य को हो गया था डेंगू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर रियलिटी शो लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट (Laughter Chefs Unlimited Entertainment) जब से शुरू हुआ है, तभी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े सितारे फैशन और अभिनय से इतर कुकिंग में अपना हुनर दिखा रहे हैं। जिन्हें खाना बनाना नहीं आता है, वो भी इसकी प्रैक्टिस कर रहे हैं।
लाफ्टर शेफ में जन्नत जुबैर, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, निया शर्मा, रीम शेख, कश्मीरा शाह और सुदेश लहरी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले लाफ्टर शेफ में सितारे कभी एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं, तो कभी टांग खिंचाई करते हुए। हालांकि, कई बार सेट पर कुछ हादसे भी हो जाते हैं।
रीम के बाद हादसे का शिकार हुए राहुल वैद्य
कुछ दिन पहले रीम शेख के साथ लाफ्टर शेफ के सेट पर हादसा हो गया था। तेल का छिटका उनके मुंह पर चला गया था और पूरे मुंह पर निशान आ गए थे। रीम के बाद अब राहुल वैद्य हादसे का शिकार हुए हैं। सोशल मीडिया पर जारी हुए लेटेस्ट प्रोमो में राहुल हादसे की वजह से चीखते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें- कॉमेडियन Sudhesh Lehri ने 22 साल छोटी Nia Sharma को किया प्रपोज, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
आग की लपटों में फंसे राहुल वैद्य
लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि राहुल वैद्य खाना बना रहे हैं और तभी अचानक आग की लपट तेज होती है और खुद को बचाने के लिए सिंगर पीछे की ओर बढ़ते हैं। ये मंजर देख निया शर्मा और जन्नत जुबैर चीख पड़ती हैं। राहुल वैद्य की भी चीख निकल जाती है और वहां खड़े अंकिता-विक्की भी दंग रह गए। अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि उन्हें चोट लगी है या नहीं।
खबरें और भी
कुछ दिन पहले राहुल वैद्य को डेंगू हो गया था। सिंगर के साथ-साथ उनकी पत्नी दिशा परमार को भी डेंगू हो गया था। दोनों एक हफ्ते तक बीमार पड़े थे। अब दोनों बिल्कुल ठीक हैं। बीते दिन उन्होंने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था।