विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

YRKKK: पुरानी कास्ट पर राजन शाही के बयान से मची खलबली, बोले- 'पर्दे के पीछे की कहानी कोई नहीं सुनना चाहता'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 04 Dec 2023 05:30 PM (IST)

राजन शाही टेलीविजन इंडस्ट्री के नामी प्रोड्यूसर माने जाते हैं। लंबे समय से उनका शो ये रिश्ता क्या कहलता है ...और पढ़ें

Rajan Shahi allegations on old cast of YRKKH
Rajan Shahi allegations on old cast of YRKKH

HighLights

  1. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पॉपुलर सीरियल
  2. राजन शाही ने पुरानी कास्ट पर लगाए गंभीर आरोप
  3. लंबे समय से बना है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों लीप के बाद दिखाई जाने वाली स्टोरी को लेकर चर्चा में है। 10 नवंबर के बाद शो में अभिमन्यु और अक्षरा की बेटी अभिरा की स्टोरी दिखाई जा रही है।

करेंट ट्रैक में अभिरा और अरमान की शादी दिखाई गई है, जो फैंस को पसंद नहीं आ रहा। टीआरपी में अक्सर टॉप 10 में बने रहने वाला यह शो अब इस लिस्ट से भी गायब है। बेरंग होती कहानी के बीच निर्माता राजन शाही एक बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 

पुरानी कास्ट पर राजन शाही का आरोप

राजन शाही का नाम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। पारिवारिक मूल्यों से भरे शो बनाने के लिए मशहूर राजन शाही ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। आजतक चैनल को दिए इंटरव्यू में राजन शाही ने पुरानी कास्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई चीजों का खुलासा किया। 

'कैमरे के पीछे की कहानी कोई नहीं सुनता'

राजन शाही ने बताया कि कैमरे के पीछे काम करने वाली टीम को कुछ अभिनेताओं की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ एक्टर्स के बारे में सुनना चाहते हैं, लेकिन कैमरे के पीछे की कहानी कोई नहीं सुनना चाहता। क्रू को पूरी रात जागना पड़ा है क्योंकि कुछ एक्टर्स क्रू के लोगों को काफी परेशान करते हैं। 

राजन शाही ने बताया कि एक एपिसोड को एडिट करने से लेकर राइटर संग काम करने तक पूरी रात जागना पड़ता है। डेली सोप के लिए हर कोई बड़ी मेहनत करता है। फैंस कभी-कभी बायस्ड हो जाते हैं क्योंकि वह सिर्फ लोकप्रिय चेहरों पर विश्वास करते हैं, दूसरों पर नहीं। ये टीवी न्यूज की बड़ी कहानी है।

फैंस ने किया ट्रोल

राजन शाही को उनके कमेंट पर सपोर्ट से ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक ने लिखा, 'अगर एक्टर्स इतने ही बुरे थे, तो वह उन्हें बाहर निकाल सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। क्यों? उनके पास एकता जैसी हिम्मत नहीं है। और अब चौथी जेनरेशन के एक्टर्स बुरे नहीं हैं तो वह अनुपमा जैसी स्टोरी क्यों नहीं दिखा रहे। वह क्यों कहानी में स्ट्रगल कर रहे।''

हालांकि, राजन शाही ने यह नहीं बताया कि वह किस पुरानी कास्ट के बारे में बात कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: KKK 8: कियारा ने अपनी लव स्टोरी का खोला सीक्रेट, विक्की कौशल ने बताया कटरीना कैफ ने दे रखा है उन्हें क्या नाम