Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: टॉप 5 बिग बॉस सदस्यों में पहुंचे रजत दलाल, बाल-बाल बची चाहत पांडे और शिल्पा शिरोडकर की कुर्सी

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 09:59 AM (IST)

    Bigg Boss 18 रियलिटी शो बिग बॉस 18 में कुछ कंटेस्टेंट्स का शुरुआती एपिसोड से ही जलवा देखने को मिल रहा है। पहले ही हफ्ते में रजत दलाल और तजिंदर पाल सिं ...और पढ़ें

    'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट्स टॉप 5 लिस्ट
    'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट्स टॉप 5 लिस्ट

    HighLights

    1. टॉप 5 में पहुंचे रजत दलाल
    2. एटीट्यूड के लिए फेमस हैं विवियन डिसेना
    3. चाहत पांडे की बाल-बाल बची पोजिशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर होते देखने को मिल रही है। पहले एपिसोड से ही कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। कभी राशन को लेकर, तो कभी वॉशरूम इस्तेमाल करने को लेकर, तो कभी कुछ, घरवालों के बीच किसी न किसी बात को लेकर नोकझोंक होती रहती है।

    हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होता है, जिसमें होस्ट सलमान खान (Salman Khan) किसी न किसी की क्लास लगाते देखे जा सकते हैं। इसके बाद आता है एलिमिनेशन का दिन, जिसमें किसी एक का सफर खत्म हो जाता है। 'बिग बॉस 18' में हेमा शर्मा के एविक्ट होने की खबर सामने आई है। इस बीच शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का नाम भी सामने आया है, जिन्होंने ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में बाजी मारी है।

    करण वीर को नुकसान, विवियन को फायदा

    सबसे पहले आपको ये बता दें कि ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में करण वीर मेहरा को नुकसान हुआ है। पिछले हफ्ते वह पांचवें पायदान पर थे। वहीं, इस वीक उनका लिस्ट में कहीं नाम नहीं है। करण को जहां नुकसान हुआ है, वहीं, विवियन डिसेना (Vivian Dsena) को फायदा मिला है। उनकी पोजिशन एक नंबर आगे पहुंच गई है। करण के अलावा शिल्पा शिरोडकर को भी नुकसान ही हुआ है। हालांकि, उनका नाम लिस्ट से बाहर नहीं है, ये राहत की बात है। वह पिछले हफ्ते दूसरी पोजिशन पर होने के बाद अब पांचवें पायदान पर हैं।

    विवियन ने दी अविनाश को मात

    ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में विवियन डिसेना ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में विवियन डिसेना दूसरे नंबर पर हैं। जबकि, अविनाश मिश्रा ने तीसरी पोजिशन हासिल की है। वहीं, चौथे नंबर पर चाहत पांडे और पांचवें पर शिल्पा शिरोडकर हैं। इस लिस्ट में पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी बाजी मारी है रजत दलाल ने। रजत लोगों के मोस्ट फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक बन गए हैं।

    खबरें और भी

    सलमान खान ने लगाई इस कंटेस्टेंट की क्लास

    हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने चुम दरांग की क्लास लगाई। चुम ने कहा था कि अविनाश के होने से लड़कियां सेफ नहीं हैं। इस पर सलमान ने उन्हें लांछन लगाने के लिए क्लास लगाई।

    यह भी पढ़ें: मुझ पर कई लांछन लगाए गए हैं', Bigg Boss 18 के शूट पर लौटे सलमान खान का छलका दर्द, भावुक होकर कही ये बात