Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चारू असोपा से तलाक होने के बाद अब Rajeev Sen ने कहा- हम एक बार फिर आ सकते हैं साथ

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 03:41 PM (IST)

    Rajeev Sen On Charu Asopa राजीव सेन और चारू असोपा ने तलाक ले लिया है। अब इस बीच राजीव सेन ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि दोनों एक बार फिर साथ आएंगे ...और पढ़ें

    Rajeev Sen On Charu Asopa, Rajeev Sen, Charu Asopa
    Rajeev Sen On Charu Asopa, Rajeev Sen, Charu Asopa

    HighLights

    1. राजीव सेन ने बेटी और चारू असोपा पर बात की है
    2. "राजीव और मैं हमेशा एक-दूसरे का अच्छा सोचते हैं।"
    3. "मुझे आशा है कि किसी दिन चारू और मैं एक बार फिर साथ होंगे।"

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rajeev Sen On Charu Asopa: 8 जून को चारू असोपा और राजीव सेन ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। अब राजीव सेन ने अपनी बेटी और चारू पर बात की है। दोनों का तलाक 8 जून को हो गया। दोनों की शादी 4 वर्ष चली है। 

    राजीव सेन ने बेटी जियाना और चारू असोपा पर क्या बातचीत की है?

    दोनों की शादी को लेकर इसके पहले भी कई बार खबरें आई थी कि दोनों अलग हो रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। हालांकि, कई बार साथ आने के बाद दोनों ने 8 जून को यह निर्णय लिया कि दोनों अंत में तलाक लेंगे और दोनों ने डिवोर्स पेपर साइन कर दिए। दोनों को 2 साल की बेटी जियाना भी है। अब ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में चारू असोपा और राजीव सेन ने उनकी बेटी जियाना पर बातचीत की है।

    चारू असोपा ने राजीव सेन को लेकर क्या कहा है?

    चारू असोपा ने कहा था कि दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता रखते हैं। दोनों की दोस्ती बनी रहेगी क्योंकि उन्हें एक बेटी है तो दोस्ती अच्छी होनी चाहिए। इसके पहले एक्ट्रेस ने कहा था,

    "राजीव और मैं हमेशा एक-दूसरे का अच्छा सोचते हैं।"

    राजीव सेन ने चारू असोपा के बारे में क्या कहा है?

    इस बीच राजीव सेन ने भी चारू असोपा के बारे में बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी दोनों के लिए प्राथमिकता है। वह कहते हैं,

    "एक पिता के तौर पर मैं अपना अधिक से अधिक समय बिटिया को दूंगा। चारू के भी उज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उनके लिए मेरा अनकंडीशनल सपोर्ट हमेशा रहेगा। मुझे आशा है कि किसी दिन चारू और मैं एक बार फिर साथ होंगे।"

    गौरतलब है कि चालू असोपा और राजीव सेन ने 9 जून 2019 को गोवा में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। 2021 में चालू और राजीव को एक बेटी हुई। दोनों ने अपनी बेटी का नाम जियाना रखा। चारू असोपा को हाल ही में अतरंगी टीवी पर जौहरी शो में देखा गया था। वहीं, राजीव सेन को बिग बॉस के ओटीटी वर्जन के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया है।

    खबरें और भी